‘Dhurandhar The Revenge’ 2 Release Date- ‘धुरंधर 2’ से पहले रणवीर हुए भावुक, कहा— फैंस का सपोर्ट ही सबकुछ है

Dhurandhar 2 Release Date - ‘धुरंधर 2’ से पहले रणवीर हुए भावुक, कहा— फैंस का सपोर्ट ही सबकुछ है

‘Dhurandhar The Revenge’ 2 Release Date – रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में नजर आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

‘Dhurandhar The Revenge’ 2 Release Date -सॉन्ग लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर

मुंबई में आयोजित फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह काफी भावुक नजर आए। इस मौके पर उनके साथ सारा अर्जुन और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

Dhurandhar 2 Release Date - ‘धुरंधर 2’ से पहले रणवीर हुए भावुक, कहा— फैंस का सपोर्ट ही सबकुछ है
Dhurandhar 2 Release Date

फैंस को संबोधित करते हुए रणवीर ने कहा, “मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि भारतीय सिनेमा का भविष्य ‘धुरंधर: द रिवेंज’ तय करेगा।” उनके इस बयान ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया।

Ranbir Singh ने ऑडियंस को कहा धन्यवाद

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को मिले जबरदस्त प्यार के लिए दर्शकों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचाने का पूरा श्रेय फैंस को जाता है।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “आप सभी ने हमारी फिल्म को इतना प्यार और सम्मान दिया, इसके लिए पूरी टीम की तरफ से धन्यवाद। आज दुनिया भर में जो दर्शक भारतीय सिनेमा को देखने जा रहे हैं, आप सभी का हम दिल से आभार मानते हैं।”

रिलीज से पहले मेकर्स का खास प्लान

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने खास रणनीति बनाई है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखा गया है, यानी आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले ही दर्शक फिल्म देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें – Oscar 2026 Winners List- ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेड प्रिव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करेगी।

पार्ट 1 ने कितना किया था कलेक्शन?

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 839.90 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी और यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।

यह भी पढ़ें – Dhurandhar The Revenge Advance Collection: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा ‘धुरंधर’, दुनियाभर में कमाई का लगाया अर्धशतक

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *