Congress leader Fateh Khan FIR Reason : पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता फतेह खान पर बाड़मेर में FIR दर्ज

Congress leader Fateh Khan FIR Reason : पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता फतेह खान पर बाड़मेर में FIR दर्ज

Congress leader Fateh Khan FIR Reason – राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष फतेह खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर विवादित टिप्पणी कर दी।Congress leader Fateh Khan FIR Reason – इस बयान के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अब उनके खिलाफ बाड़मेर में FIR दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि फतेह खान पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Congress leader Fateh Khan FIR Reason -गैस कीमतों के विरोध में प्रदर्शन बना मुसीबत

13 मार्च को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बढ़ती गैस कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान फतेह खान ने मंच से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

Congress leader Fateh Khan FIR Reason : पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता फतेह खान पर बाड़मेर में FIR दर्ज
Congress leader Fateh Khan FIR

लेकिन उनके भाषण के कुछ हिस्सों को आपत्तिजनक और भ्रामक माना गया, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक विरोध से निकलकर कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया।

Fateh Khan FIR Reasonजैसलमेर में दर्ज हुई जीरो FIR

इस पूरे मामले की शुरुआत जैसलमेर से हुई, जहां अधिवक्ता लालूसिंह सोढ़ा ने फतेह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

घटना बाड़मेर क्षेत्र की होने के कारण पुलिस ने जीरो नंबर FIR दर्ज कर इसे बाड़मेर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद बाड़मेर पुलिस ने औपचारिक रूप से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fateh Khan FIR BNS की इस धारा में दर्ज हुआ केस

बाड़मेर के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के अनुसार, फतेह खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197(1)(d) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह धारा देश की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ बयानबाजी और हेट स्पीच से जुड़ी है। पुलिस अब उस दिन के वीडियो फुटेज और भाषण के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

Congress leader –फतेह खान ने क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फतेह खान एक जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आते हैं।  उन्होंने अपने बयान में हाल ही की एक अंतरराष्ट्रीय घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, अभी कुछ दिनों पहले एक राष्ट्र के राष्ट्रपति को डोनाल्ड ट्रंप ने उठवा लिया था, कहीं ऐसा ना हो जाए कि भारत के प्रधानमंत्री को भी अमेरिका के राष्ट्रपति उठाकर ले जाएं और भारत पर कब्जा हो जाए ।

ये छोटी बात नहीं है, बहुत गंभीर बात है,जो किसी भी देश के लिए चिंता का विषय हो सकती हैं। फतेह खान ने अपने बयान में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के कई अहम फैसलों में अमेरिका का प्रभाव नजर आता है। उनका कहना था कि भारत की नीतियों, खासकर तेल खरीद जैसे महत्वपूर्ण मामलों में, बाहरी दबाव महसूस होता है और फैसले पूरी तरह स्वतंत्र नहीं दिखते। उन्होंने यह भी दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को लेकर कुछ निर्देश और समयसीमाएं तक तय की जाती हैं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से साझा किया जाता है। इसे उन्होंने देश के लिए चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति बताया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वीडियो फुटेज की जांच के साथ-साथ यह भी देखा जा रहा है कि बयान किस संदर्भ में दिया गया था।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Politics News Today: राजस्थान की राजनीति गरमाई, जूली ने कहा— CM ने मर्यादा की सीमा लांघी

जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

राजस्थान की राजनीति में बढ़ा तनाव

इस घटना के बाद राजस्थान, खासकर बाड़मेर और जैसलमेर जैसे सरहदी जिलों में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

यह भी पढ़ें – Rajya Sabha Election 2026 Result : बिहार, ओडिशा और हरियाणा से विजेताओं की पूरी सूची

आने वाले दिनों में यह मामला सियासी बहस को और तेज कर सकता है।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *