ACB Action in Dausa Rajasthan : दौसा में एसीबी ने रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ा

ACB Action in Dausa Rajasthan : दौसा में एसीबी ने मुख्य प्रबंधक को रंगे हाथों दबोचा

ACB Action in Dausa Rajasthan –राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB Action in Dausa Rajasthan –एसीबी की टीम ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के दौसा आगार में तैनात मुख्य प्रबंधक को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।

आरोपी अधिकारी की पहचान विश्राम मीणा के रूप में हुई है, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB Action in Dausa Rajasthan – हेल्पलाइन शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, इस मामले की शिकायत एसीबी हेल्पलाइन नंबर 1064 पर प्राप्त हुई थी।

ACB Action in Dausa Rajasthan : दौसा में एसीबी ने मुख्य प्रबंधक को रंगे हाथों दबोचा
ACB Action in Dausa Rajasthan

शिकायत की प्रारंभिक जांच और सत्यापन के बाद एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने 8 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

ACB Action in Dausa Rajasthan – मेडिकल लीव पास कराने के बदले मांगी रिश्वत

परिवादी ने बताया कि वह दिसंबर 2025 में बीमार हो गया था और इलाज के लिए अवकाश पर चला गया था। जनवरी 2026 में स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटने के बाद उसने अपने सभी मेडिकल दस्तावेज संबंधित कर्मचारी को सौंप दिए।

इसके बावजूद जब वह 25 मार्च को मेडिकल लीव को मंजूरी दिलाने के लिए मुख्य प्रबंधक के पास पहुंचा, तो आरोपी अधिकारी ने उससे 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और उसे लगातार परेशान किया।

ACB Action in Dausa –सत्यापन के बाद रचा गया ट्रैप

एसीबी टीम ने 2 अप्रैल और 7 अप्रैल को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई।

इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह अन्य मामलों में भी रिश्वत लेता था।

यह भी पढ़ें – YouTuber Fake Case in Kotputli : यूट्यूबर से जबरन वसूली, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें – ACB Action In Alwar Rajasthan: 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, 3.5 लाख में हुई थी डील

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *