Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date – राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान

Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date-राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान

Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date- राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date – इसके साथ ही सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव भी होंगे। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। राजस्थान के 41 जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होंगे।

Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date –ईवीएम से जिला परिषद-पंचायत समिति, बैलेट होंगे सरपंच चुनाव 

राज्य में 41 जिला परिषदों के 1,403 जिला परिषद सदस्यों और 457 पंचायत समितियों के 8,245 पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच भी चुने जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1,30,584 वार्ड हैं।

Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date-राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान
Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date

पूरी चुनाव प्रक्रिया के तहत करीब 1 लाख 69 हजार पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा। जिला परिषद सदस्य अपने-अपने जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे, जबकि पंचायत समिति सदस्य 457 प्रधानों का चुनाव करेंगे।

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे।

Panchayat Chunav 2026 Rajasthan Date- राजस्थान पंचायत चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को चार चरणों में कराने का फैसला किया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार—

  • 8 अक्टूबर को पंचायत चुनाव की लोक सूचना जारी होगी।
  • 13 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी।
  • नामांकन फॉर्म सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।
  • 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • 15 अक्टूबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी।
  • पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी।
  • दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
  • तीसरे चरण की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी।
  • चौथे चरण की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी।

Rajasthan Panchayat Election Date – राजस्थान पंचायत चुनाव तारीख का ऐलान

राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए मतदान चार चरणों में होगा।

  • पहले चरण की वोटिंग: 25 अक्टूबर
  • दूसरे चरण की वोटिंग: 31 अक्टूबर
  • तीसरे चरण की वोटिंग: 6 नवंबर
  • चौथे चरण की वोटिंग: 16 नवंबर

कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे।

चुनाव कार्यक्रम के तहत कुल 41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। वहीं 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे।

इस चुनाव में 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इनके बाद 41 जिला प्रमुख और 457 प्रधानों का चुनाव किया जाएगा।

पंचायत चुनाव आरक्षण पहले ही तय

राजस्थान की पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा। 41 जिला प्रमुख पदों में से 20 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 457 प्रधान पदों में 221 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

जयपुर और जोधपुर में 11-11 पंचायत समितियों में महिला प्रधान चुनी जाएंगी। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रहेंगे।

14,403 सरपंच पदों में करीब 7,200 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। सरपंच पदों में 3,058 पद ST, 2,493 पद SC और 1,961 पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Panchayat Chunaav 2026 – राजस्थान में  पंचायत चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, तबादलों पर लगेगी रोक

इसी तरह 1,30,584 वार्ड पंच पदों में करीब 65 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वार्ड पंच पदों में 21,962 पद SC और 19,117 पद ST के लिए आरक्षित किए गए हैं।

बांसवाड़ा, डूंगरपुर तक आरक्षण तय

पंचायत चुनाव में OBC वर्ग के लिए करीब 15 हजार वार्ड पंच पद आरक्षित किए गए हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में सभी 1,253 सरपंच पद ST वर्ग के लिए आरक्षित होंगे।

यह भी पढ़ें – Building Construction Contractors in Jaipur -बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के लिए सही कॉन्ट्रैक्टर क्यों जरूरी है? जानिए Adipaa Home को क्यों चुनें

41 जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को हो चुकी है। इसके बाद 23 सितंबर को 1,403 जिला परिषद सदस्य, 8,245 पंचायत समिति सदस्य और 457 प्रधान पदों की आरक्षण लॉटरी की गई।

वहीं 24 सितंबर को ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। राज्य में पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया नवंबर में पूरी कराने की तैयारी है।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *