Bulandshahr Crime News : बुलंदशहर में दिनदहाड़े अपराधियों ने पशु व्यापारियों से 15.72 लाख रुपए लूट लिए। बंदूक की नोक पर कार सवार चार पशु व्यापारियों को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
Bulandshahr Crime News : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है,
पहासू में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार सवार चार पशु व्यापारियों से लाखों रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Bulandshahr Crime News
कस्बे के मोहल्ला काजीखेल निवासी नसरुद्दीन और नदीम खुद को पशु व्यापारी बताते हैं। वे अपने दो अन्य दोस्तों फईम और कफील के साथ शनिवार सुबह ऑल्टो कार से गंगा पार स्थित जिनामई गांव में लगने वाली पशु बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे। नगला सारंगपुर और भैयापुर गांव के बीच पहुंचते ही पीछे से आए दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे 15 लाख 72 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया।
दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण रोहित मिश्रा और थाना प्रभारी रामफल सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई।
एसपी ग्रामीण के अनुसार पीड़ितों से जानकारी जुटा ली गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
