Rajasthan Congress Leader News in Hindi- 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, Sachin Pilot समेत 3 राजस्थान नेताओं को अहम जिम्मेदारी

Rajasthan Congress Leader News in Hindi- 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, Sachin Pilot समेत 3 राजस्थान नेताओं को अहम जिम्मेदारी

Rajasthan Congress Leader News in Hindi- कांग्रेस पार्टी ने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने राजस्थान के तीन नेताओं—सचिन पायलट, भंवर जितेन्द्र सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी—को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Rajasthan Congress Leader News in Hindi- किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

पार्टी ने भंवर जितेन्द्र सिंह को असम का प्रभारी बनाया है, जबकि सचिन पायलट (Sachin Pilot ) को केरल के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं, नीरज डांगी को केरल की टिकट स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया गया है।


Rajasthan Congress Leader News in Hindi- 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, Sachin Pilot समेत 3 राजस्थान नेताओं को अहम जिम्मेदारी
Rajasthan Congress Leader News

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही ये सभी नेता अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों में सक्रिय नजर आ रहे हैं, और अब चुनाव नजदीक आते ही उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी।

Rajasthan Congress Leader News in Hindi- टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति तक अहम भूमिका

इन नेताओं की भूमिका टिकट वितरण, चुनावी रणनीति और मैनेजमेंट तक अहम मानी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में टिकट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में तेजी आई है, जहां हर उम्मीदवार को उसकी “जिताऊ क्षमता” के आधार पर परखा जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व हर सीट पर गहन मंथन कर रहा है ताकि मजबूत उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सके।

Rajasthan Congress Leaderजवाबदेही तय करने की कोशिश

कांग्रेस नेतृत्व ने जिम्मेदारियों के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं की जवाबदेही भी तय करने के संकेत दिए हैं। सचिन पायलट केरल में बतौर सीनियर ऑब्जर्वर सक्रिय हैं, जबकि भंवर जितेन्द्र सिंह और नीरज डांगी भी अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

क्या सत्ता में वापसी कर पाएगी कांग्रेस?

असम और केरल जैसे राज्यों में कांग्रेस पिछले दो कार्यकाल से सत्ता से बाहर है, जबकि तमिलनाडु में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण रही है। हालांकि पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस बार कुछ राज्यों में “सत्ता का सूखा” खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Congress leader Fateh Khan FIR Reason : पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता फतेह खान पर बाड़मेर में FIR दर्ज

असम में भंवर जितेन्द्र सिंह के सामने कड़ी चुनौती Himanta Biswa Sarma से है, जो पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और अब बीजेपी के मजबूत नेता हैं।

प्रवासी वोटर्स का भी असर

इन चुनावों में प्रवासी वोटर्स भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। असम और पश्चिम बंगाल में राजस्थानी प्रवासियों की अच्छी संख्या है, जो चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकती है। हालांकि केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में उनका असर सीमित माना जाता है।

किस राज्य में कितनी संभावनाएं?

कांग्रेस के लिए केरल सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला राज्य माना जा रहा है। असम में पार्टी कड़ा मुकाबला दे सकती है, जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पार्टी अपनी मौजूदगी मजबूत रखने और बीजेपी को टक्कर देने पर फोकस कर सकती है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Politics News Today: राजस्थान की राजनीति गरमाई, जूली ने कहा— CM ने मर्यादा की सीमा लांघी

केरल को कांग्रेस के लिए खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra जैसे नेताओं से जुड़ा रहा है, साथ ही यह एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal )का गृह राज्य भी है।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *