भारत में वाहन निर्माता रेनो अलग-अलग सेगमेंट में अपनी गाड़ियों की बिक्री करती है। अब कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी Renault Duster को नए अवतार में भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। नई जेनरेशन डस्टर को आज आधिकारिक तौर पर Renault Duster Launch किया जाएगा। इस एसयूवी को लेकर फीचर्स और इंजन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नई डस्टर में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
पेश होगी नई Renault Duster
रेनो की ओर से Duster SUV को आज भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी थी कि इस एसयूवी को औपचारिक रूप से 26 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए आज का दिन खास माना जा रहा है।

Renault Duster Launch: कैसे होंगे फीचर्स
नई जेनरेशन रेनो डस्टर को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाने पर कंपनी का फोकस साफ नजर आता है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एसयूवी में नए डिजाइन वाले एसी वेंट्स, 360-डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
कितना दमदार इंजन
इंजन विकल्पों की बात करें तो नई डस्टर में 1.2-लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बो इंजन मिलने की संभावना है, जो बेहतर माइलेज के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – 2025 Renault Duster Launched: नई रेनॉल्ट डस्टर में दिखी इलेक्ट्रिक मोटर! क्या होगा खास?
कब होगी लॉन्च
रेनो की ओर से डस्टर को आज भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसके बाद मार्च से अप्रैल 2026 के बीच इसकी कीमतों का ऐलान किया जा सकता है। लॉन्च के साथ ही कंपनी इसकी बुकिंग भी शुरू कर सकती है।
यह भी पढ़ें – Nissan Tekton SUV Official Reveal – डिज़ाइन, विशेषताएँ और भारत में 2026 में लॉन्च
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में नई रेनो डस्टर को मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर एसयूवी से होगा।
