Digital Arrest Fraud – राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में पाटन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Mule Hunter Campaign -‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को निशाना बना रहे थे।
Digital Arrest Fraud – सस्ते USDT और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर करते थे ठगी
पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु, अंकित चौधरी और राकेश मीणा के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम देता था।

आरोपी आम लोगों को सस्ते USDT (डिजिटल करेंसी) दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद वे फर्जी सर्विस चार्ज, नकली मैसेज और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे डरावने हथकंडों का इस्तेमाल कर लोगों से बड़ी रकम वसूलते थे।
Digital Arrest Fraud –चार राज्यों तक फैला था साइबर ठगी का नेटवर्क
मामले की शुरुआत रोशन मीणा नामक व्यक्ति के बैंक खाते से जुड़े एक संदिग्ध म्यूल अकाउंट की शिकायत से हुई। पुलिस ने जब गहराई से जांच की, तो ठगी के इस नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार जैसे राज्यों में करीब 2 लाख 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की। ठगी की राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर छिपाने की कोशिश की गई।
USDT Scam –पूछताछ में कबूला जुर्म, कई और खुलासों की उम्मीद
शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदातों को स्वीकार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आगे की पूछताछ में और भी बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है।
पुलिस की अपील: सतर्क रहें और अनजान ऑफर्स से बचें
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ऑनलाइन ऑफर, खासकर डिजिटल करेंसी या कानूनी कार्रवाई के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें।
यह भी पढ़ें – Deeg Mewat Police Operation : राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, जंगलों में 4 घंटे चला ऑपरेशन, 18 ठगों पर शिकंजा
जांच जारी है और पुलिस इस साइबर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें – Kanpur Naubasta Double Murder Case -कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात – पिता ने जुड़वां बेटियों की गला रेतकर हत्या
