ACB Action in Karauli Rajasthan – रिश्वत मामले में फंसी एसडीएम काजल मीणा, भारी नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

ACB Action in Karauli Rajasthan- रिश्वत मामले में फंसीं एसडीएम काजल मीणा, भारी नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

ACB Action in Karauli Rajasthan – करौली जिले के नादौती उपखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम काजल मीणा (SDM Kajal Meena) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ACB Action in Karauli Rajasthan -इस कार्रवाई में उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और यूडीसी प्रवीण धाकड़ भी शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, यह गिरफ्तारी 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में की गई है।

कार्रवाई के दौरान टीम को 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई, जिसकी जांच फिलहाल जारी है।

ACB Action in Karauli Rajasthan – वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई जयपुर एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अंजाम दी गई। इसमें डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन के साथ डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव का निर्देशन शामिल रहा।

ACB Action in Karauli Rajasthan- रिश्वत मामले में फंसीं एसडीएम काजल मीणा, भारी नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
ACB Action in Karauli Rajasthan

ACB Action in Karauli Rajasthan – जमीन के फैसले के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार, एक परिवादी से जमीन के बंटवारे (तकसीम) के मामले में अंतिम आदेश जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत में बताया गया कि शुरुआत में 1 लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन बाद में यह रकम घटाकर 50 हजार रुपये कर दी गई।

ACB Action in Karauli – रीडर के माध्यम से हुई रिश्वत की मांग

जांच में सामने आया कि रिश्वत की मांग सीधे नहीं, बल्कि रीडर दिनेश कुमार सैनी के माध्यम से की जा रही थी।
बताया गया कि 50 हजार रुपये एसडीएम के लिए और 10 हजार रुपये स्वयं के लिए मांगे गए थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की।

Karauli SDM Bribery Case -उपखंड कार्यालय में बिछाया गया जाल

योजना के तहत परिवादी को उपखंड कार्यालय बुलाया गया। वहां रीडर ने 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली और तुरंत यूडीसी प्रवीण धाकड़ को सौंप दी।
इसी दौरान पहले से तैयार एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Karauli Crime News in Hindi – 4 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान प्रवीण धाकड़ के बैग से 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि के अलावा 4 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद की गई।
एसीबी अब इस रकम के स्रोत और उपयोग की गहन जांच कर रही है।

एएसपी के नेतृत्व में हुई पूरी कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई एसीबी सवाई माधोपुर के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उसका सत्यापन किया गया था। सत्यापन के दौरान ही रिश्वत लेने की सहमति सामने आई, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें- ACB Action in Dausa Rajasthan : दौसा में एसीबी ने रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ा

अन्य पहलुओं की भी हो रही जांच

एसीबी ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही संभावित भ्रष्टाचार नेटवर्क और अन्य आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Karauli Rajasthan Crime News : ऑटो में जा रही युवती का पीछा कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध खनन और अधिकारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं, हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *