Bihar Police Constable Bharti 2025 Apply: 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई!

Bihar Police Constable Bharti 2025 Apply: बिहार पुलिस में 19,838 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। योग्य उम्मीदवार अब सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Bharti 2025 Apply: 19,838 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और जरूरी दस्तावेज!

Bihar Police Constable Bharti 2025 Apply
Bihar Police Constable Bharti 2025 Apply

बिहार पुलिस में करीब 20 हजार कांस्टेबलों की भर्ती होनी है। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार 18 मार्च से शुरू हो गई है। अब योग्य उम्मीदवार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और आवेदन के समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, ऐसे सभी सवालों के जवाब आप यहां चेक कर सकते हैं।

Bihar Government के केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने सोमवार 11 मार्च को अधिसूचना जारी कर बताया था कि बिहार पुलिस में 19,838 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती होनी है। कांस्टेबल भर्ती के लिए निकाली गई वैकेंसी के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए 6717 पद चिन्हित किए गए हैं।

बिहार पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार हों। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की एक विस्तृत सूची दी गई है।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

दस्तावेज़उद्देश्य/विवरण
वैध फोटो पहचान पत्रआधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड
जन्म तिथि प्रमाण पत्रमैट्रिकुलेशन या समकक्ष प्रमाणपत्र
इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण
इंटरमीडिएट की मार्कशीटशैक्षणिक रिकॉर्ड सत्यापन
जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी)एससी/एसटी आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों के लिए
जाति प्रमाण पत्र (बीसी/ईबीसी)स्थायी निवास प्रमाण पत्र, गैर-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र और घोषणा पत्र के साथ
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रस्थायी निवास प्रमाण के साथ जिला अधिकारी/अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निवास प्रमाण पत्र सहित
ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्रट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ प्रमाण
होमगार्ड प्रमाण पत्रकेंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, आनंदपुर, बिहटा से बेसिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं होमगार्ड का वैध आईडी
आधार कार्डअनिवार्य पहचान प्रमाण
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडीसंचार के लिए सक्रिय संपर्क विवरण
पासपोर्ट आकार का फोटोआवेदन पत्र के लिए हाल ही की तस्वीर
हस्ताक्षरऑनलाइन आवेदन हेतु स्कैन की गई प्रति

दस्तावेज़ सत्यापन चरण के दौरान अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज़ और स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी दोनों साथ लाने होंगे।

Read more: Bihar Police Home Guard Vacancy 2025: बिहार पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025 – 15,000 पदों पर नई वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

Tanisha Biswas

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *