Gangapur City Firing Shot: हमले की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके के निवासियों से पूछताछ की और नाकाबंदी करके तलाशी अभियान तेज कर कर दी है। Gangapur City Firing Shot: गंगापुर सिटी में शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में अपराध दर लगातार बढ़ रही है, हाल ही में थली गांव में एक और चिंताजनक घटना हुई: एक अज्ञात हमलावर ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
Gangapur City Firing Shot: गोली सीने से आरपार
मिली जानकारी के अनुसार, थली गांव के रहने वाले कमलेश गुर्जर को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली युवक की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई।
घायल युवक को किया रेफर
इस गोलीकांड की घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोग तुरंत गंगापुर सिटी के ज़िला सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर जयपुर रेफर कर दिया । रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की हालत गंभीर है। जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

आसपास इलाकों में तनाव
यह भी पढ़ें- Jaipur Central Jail में मोबाइल मिलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गंगापुर सिटी सदर पुलिस स्टेशन के एएसआई बच्चू सिंह ने बताया, “हमें थली गांव में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी की पहचान की जाएगी, और हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे।” पुलिस फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। इसमें कोई निजी दुश्मनी या कोई और वजह हो सकती है। गोलीबारी के बाद थाली और उसके आस-पास के इलाकों में डर और तनाव का माहौल बन गया है।
यह भी पढ़ें- ACB Action in Baran : 1.41 लाख कैश जब्त, असिस्टेंट व जूनियर इंजीनियर पर शिकंजा
