Sikar Rajasthan Crime News – गनपॉइंट पर ज्वेलरी शॉप लूटी, विरोध करने पर दुकानदार का सिर फोड़ा

Sikar Rajasthan Crime News -गनपॉइंट पर ज्वेलरी शॉप लूटी, विरोध करने पर दुकानदार का सिर फोड़ा

Sikar Rajasthan Crime News – सीकर जिले के कांवट कस्बे में सोमवार देर रात एक ज्वेलरी व्यापारी के साथ हथियारों के दम पर बड़ी लूट की वारदात सामने आई। Sikar Rajasthan Crime News -बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर गहनों से भरा बैग छीन लिया। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Sikar Rajasthan Crime News – व्यापारी ने डटकर किया मुकाबला

जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी व्यापारी विकास सोनी अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी खंडेला रोड की ओर से एक कार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दुकान के सामने गाड़ी रोक दी।

Sikar Rajasthan Crime News -गनपॉइंट पर ज्वेलरी शॉप लूटी, विरोध करने पर दुकानदार का सिर फोड़ा
Sikar Rajasthan Crime News

कार से उतरते ही आरोपियों ने विकास सोनी पर बंदूक तान दी। अचानक हुए इस हमले के बावजूद विकास ने हिम्मत नहीं हारी और तीनों बदमाशों का मुकाबला किया। इसी दौरान झड़प में एक बदमाश ने बंदूक के बट से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

इसके बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

Rajasthan Crime News Today -कई किलोमीटर तक पीछा, फिर भी भाग निकले आरोपी

घटना के दौरान बदमाशों की जल्दबाजी भी सामने आई। भागते समय उनकी एक बंदूक और चांदी के आभूषणों से भरी एक थैली मौके पर ही गिर गई।

शोर सुनकर व्यापारी के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की कार का कई किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भादवाड़ी-कंचनपुर की दिशा में भागने में सफल रहे।

पूरे शहर में नाकाबंदी, पुलिस अलर्ट पर

घटना की सूचना मिलते ही थोई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सीआई नेकीराम कलवानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया और कंट्रोल रूम को सूचित कर पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी गई।

यह भी पढ़ें – Alwar Crime News Today: अलवर में साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI को बंधक बनाकर पीटा

पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की छूटी हुई बंदूक और चांदी की थैली जब्त कर ली है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें – Nagaur Crime News Today -तस्कर की औकात ‘चवन्नी’! नागौर SP ने रखा 25 पैसे का इनाम

घायल व्यापारी विकास सोनी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन देर रात तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी ।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *