Gautam Adani Net Worth – अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे हैं। Gautam Adani Net Worth – ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, चीन की कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस साल झांग यिमिंग की संपत्ति में 40 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को आई भारी गिरावट का सीधा असर अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला। इसके चलते गौतम अडानी की कुल संपत्ति में एक ही दिन में 4.44 अरब डॉलर की कमी आई। इसी गिरावट के बाद वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
Gautam Adani Net Worth –अडानी की नेटवर्थ 105 अरब डॉलर, फिर भी यिमिंग कैसे निकले आगे?
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, गौतम अडानी और झांग यिमिंग दोनों की नेटवर्थ करीब 105 अरब डॉलर है। हालांकि, दशमलव के बाद की गणना में झांग यिमिंग मामूली बढ़त के साथ आगे हैं। यही वजह है कि एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब यिमिंग पहले और अडानी दूसरे स्थान पर हैं।

अडानी की रैंकिंग केवल एशिया में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी बदली है। वह अब दुनिया के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 20.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, झांग यिमिंग की संपत्ति में इस साल 40.3 अरब डॉलर का उछाल आया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़े कारोबार में बढ़ती दिलचस्पी और ByteDance के कारोबार में तेजी को उनकी संपत्ति बढ़ने की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है। अकेले इस महीने ही उनकी नेटवर्थ में 12 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है।
Gautam Adani Net Worth – कौन-कौन हैं टॉप 5 में
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 892 अरब डॉलर है। हालांकि, मंगलवार को बाजार में गिरावट के बीच उनकी संपत्ति में 24.8 अरब डॉलर की कमी आई।
इसके बावजूद इस साल एलन मस्क की नेटवर्थ में करीब 273 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनके बाद टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज अरबपति शामिल हैं।
टॉप-5 अरबपतियों की सूची
- एलन मस्क – 892 अरब डॉलर
- लैरी पेज – 295 अरब डॉलर
- सर्गेई ब्रिन – 274 अरब डॉलर
- जेफ बेजोस – 274 अरब डॉलर
- माइकल डेल – 253 अरब डॉलर
भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 23वें स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 81.3 अरब डॉलर बताई गई है।
यह भी पढ़ें – Stock Market Holiday List 2026: राम नवमी सहित पूरी छुट्टियों की लिस्ट देखें
मंगलवार को शेयर बाजार में आई गिरावट का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी पड़ा। उनकी नेटवर्थ में एक दिन में 1.78 अरब डॉलर की कमी आई। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 26.4 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें – Adani Power Stocks Rise Today : 1,600 मेगावाट डील के बाद अदानी पावर के शेयरों में तेजी
