India Weather Forecast Today –देशभर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। कई राज्यों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। India Weather Forecast Today- मौसम विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।
India Weather Forecast Today –कई राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 24 मार्च तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
India Weather Forecast Today –तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च को गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
वहीं, मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
India Weather Forecast – तापमान में गिरावट के संकेत
बदलते मौसम और लगातार बादल छाए रहने के कारण कई राज्यों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
जीरा, ईसबगोल, गेहूं और सरसों जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं। खासतौर पर जैसलमेर और जोधपुर में जीरे की फसल काली पड़ गई है। अलवर, जयपुर और दौसा में गेहूं की फसल को 90 प्रतिशत तक नुकसान होने की खबर है।
हजारों हेक्टेयर में फसल खराब
अजमेर जिले में करीब 9 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
इसके अलावा अलवर, सीकर और चूरू में लगभग 1-1 हजार हेक्टेयर, जबकि जैसलमेर में 2 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसल खराब हुई है।
यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026 Day 6 : मां कात्यायनी की पूजा का महत्व, विधि और आरती
बीकानेर में सबसे ज्यादा, करीब 90 प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचा है।
किसानों को मिलेगा मुआवजा
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जिला कलेक्टरों से रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – New ATM Rules : बड़ा बदलाव! अब QR कोड से करें कैश निकासी, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
यह बदलता मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
