Kota Crime News : कोटा के बाल सुधार गृह से 1 फरवरी को छत की जाली तोड़कर फरार हुए नौ बाल अपचारियों में से एक को आरके पुरम थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ा। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में लगातार हलचल बनी हुई है। फरार आठ अन्य अपचारियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Kota Crime News : सभी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
जानकारी के मुताबिक, बाल सुधार गृह से भागे सभी नाबालिगों के खिलाफ संगीन अपराध दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि कुछ पर POCSO, लूट, हत्या के प्रयास समेत 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जांच अधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि फरार अपचारियों की तलाश में संबंधित थानों से भी समन्वय किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए नाबालिग से बाकी साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पहले से रची गई थी भागने की साजिश
यह भी पढ़ें- Gangapur City Firing Shot: गंगापुर सिटी गोलीकांड, युवक की हालत गंभीर
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी अपचारी 1 फरवरी को छत की जाली काटकर भागे थे। घटना के बाद कुछ समय तक वे साथ रहे, फिर अलग-अलग दिशाओं में निकल गए। यह भी सामने आया है कि जनवरी में सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागे दो नाबालिग, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया था, वही इस बार की फरारी में भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों ने योजना बनाकर बाकी सात अपचारियों को सुधार गृह से भगाने में मदद की। फिलहाल पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- Jaipur Central Jail में मोबाइल मिलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
