राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता से जुड़ा UGC NET Results 2025 Announced कर दिया है। यह परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, जेआरएफ के लिए सबसे अधिक कट-ऑफ अंक अनारक्षित श्रेणी में प्राकृत विषय के लिए 248 अंक रहे। इसके बाद बौद्ध एवं जैन विषय में 244 अंक और फ्रेंच संस्करण विषय में 240 अंक कट-ऑफ दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर,

- 5,141 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए,
- 59,821 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए,
- 1,17,058 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य पाए गए हैं।
परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है, जिसमें जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ अंक दिए गए हैं।
NET Results 2025 Announced : एग्जाम मोड , शिफ्ट के बारे में जानकारी
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 85 विषयों के लिए कुल छह दिनों में कराई गई। परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच, 11 शिफ्टों में देश के 283 शहरों के 663 परीक्षा केंद्रों पर हुआ।
इस परीक्षा के लिए कुल 9,93,702 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 7,35,614 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,
- 5,108 उम्मीदवार जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
- 54,713 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य पाए गए।
- जबकि 17,058 उम्मीदवार केवल पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य हैं।
आवेदन करने वालों में महिला उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक रही। कुल 5,85,400 महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जो कुल आवेदकों का 58.91 प्रतिशत है। वहीं, 4,08,245 पुरुष उम्मीदवार थे, जो 41.08 प्रतिशत रहे। इसके अलावा, तीसरे लिंग वर्ग से 57 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
परीक्षा मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, एनटीए ने 14 जनवरी से 17 जनवरी 2026 के बीच अपनी वेबसाइट पर प्रश्न पत्र, अनंतिम उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की दर्ज प्रतिक्रियाएं भी जारी की थीं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का परिणाम कैसे देखें
- सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- वहां यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके स्कोरकार्ड देखें।
- भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें – SBI CBO Result 2025 Released – sbi.co.in पर PDF डाउनलोड करें
जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पोर्टल के माध्यम से पात्रता प्रमाण पत्र और जेआरएफ पुरस्कार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – NMAT Previous Year Cutoff – संस्थान वार योग्यता अंक देखें
