PM Modi Inaugurates NAMO Hospital Phase 1: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (7 मार्च) को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की राजधानी सिलवासा का दौरा किया, जहां उन्होंने नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार , सिलवासा में 460 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 450 बिस्तरों वाला नमो अस्पताल (चरण I) केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा।
PM Modi Inaugurates NAMO Hospital Phase 1: परियोजनाओं का उद्देश्य

इससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर जनजातीय समुदायों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
इनमें विभिन्न ग्राम सड़कें और अन्य सड़क अवसंरचना, स्कूल, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, पंचायत और प्रशासनिक भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, जलापूर्ति और सीवेज अवसंरचना आदि शामिल हैं।
PM Modi Inaugurates NAMO Hospital Phase 1: औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना,
इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार करना, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, पर्यटन को प्रोत्साहित करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और क्षेत्र में लोक कल्याणकारी पहलों को बढ़ाना है।
रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए नियुक्तियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी, गिर आदर्श आजीविका योजना और सिल्वन दीदी योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरित किए।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा
गिर आदर्श आजीविका योजना का उद्देश्य छोटे डेयरी फार्म स्थापित करके तथा उनके जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाकर क्षेत्र की अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी), अल्पसंख्यकों और दिव्यांगजनों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
सिल्वन दीदी योजना महिला स्ट्रीट वेंडर्स को उनके उत्थान के लिए एक पहल है, जिसके तहत उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के सह-वित्तपोषण से सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन की गई गाड़ियां प्रदान की जाती हैं।
कई विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री का जनसमूह ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह भी पढ़े…..Amit shah on waqf bill: वक्फ बिल पर बवाल! संसद में शाह ने खड़े होकर किया बड़ा ऐलान – जानिए अब क्या होगा?
“वन नेशन-वन राशन कार्ड ने हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी दी है, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है, भारतनेट द्वारा डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, पीएम जन धन ने हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है, प्रत्येक लाभार्थी को पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं की सफलताओं ने यहां के लोगों को आत्मविश्वास से भर दिया है। सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उनके दूरगामी प्रभाव हो रहे हैं,” मोदी ने कहा।
