Saharsa Murder News: पति ने की पत्नी की हत्या फिर गला काटकर शव को खेत में फेंका; जाने पूरी घटना!

Saharsa Murder News

Saharsa Murder News: पूरा मामला सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेना गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद पति और ससुराल वाले फरार हैं।

बिहार के सहरसा में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गुरुवार रात यानी 27 मार्च को एक खेत में पुलिस को मिला। खबरों के मुताबिक, पूरी घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेना टोले की है।

Saharsa Murder News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Saharsa Murder News
Saharsa Murder News

घटना की जानकारी होने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि गुरुवार को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। विकास यादव ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से उसका गला रेतने के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार भी हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। हालांकि, झगड़े की सही वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कई लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। विकास ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया या ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी इसमें शामिल थे, यह जांच के बाद पता चलेगा।

Saharsa Murder News: विकास ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी।

जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसेना निवासी विकास यादव ने करीब एक माह पूर्व दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। अंतरजातीय विवाह लड़की के ससुराल वालों को रास नहीं आया। वे उसे रखने का इरादा नहीं रखते थे। युवती मुरलीगंज में रहती थी। स्थानीय लोगों की मानें तो शादी के बाद लड़की ने थाने में मामला भी दर्ज कराया था। एक सप्ताह पहले महिला थाने की पुलिस ने लड़की को उसके ससुराल भी भेज दिया था।

शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी देखें…Justice Yashwant Varma Case: क्या जस्टिस वर्मा के खिलाफ़ FIR दर्ज होगी? जानें!

गुरुवार की सुबह विवाद हिंसक हो गया। घटना के बाद लड़के का पूरा परिवार फरार है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौरबाजार थाना प्रभारी अजय पासवान ने बताया कि इस मामले में एक महिला की हत्या की गई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी देखें….Telangana Board 10th Physical Science Exam 2025: छात्र प्रतिक्रिया, प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देखें!

Madhu Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *