UP Crime News : हिंदू नववर्ष 2016 पर बिना अनुमति के बाइक रैली निकालने के मामले में कोर्ट ने भाजपा नेता विवेक प्रेमी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली की कोर्ट ने सभी को 18 फरवरी तक हाजिर होने के आदेश दिए हैं। यह मुकदमा शामली कोतवाली में दर्ज हुआ है। वारंट जारी होने की पुष्टि पुलिस ने की है।
UP Crime News : पुलिस प्रशासन की बिना अनुमति के बाइक रैली निकाली
वर्ष 2016 में हिंदू नववर्ष पर शहर में बिना अनुमति के बाइक रैली निकाली गई थी। इस मामले में भाजपा नेता विवेक प्रेमी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। आरोपियों को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

वर्तमान भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी व उनके साथियों ने वर्ष 2016 में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना शामली में बाइक रैली निकाली थी। जिस पर शामली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त मामले की सुनवाई वर्तमान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली की अदालत में चल रही है।
UP Crime News : अदालत में उपस्थित न होने पर विवेक प्रेमी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी
अदालत ने मुकदमे के दिन अदालत में उपस्थित न होने पर विवेक प्रेमी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं और उन्हें 18 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इस मामले में शामली कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि विवेक प्रेमी समेत 15 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए हैं।
सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा को पुलिस ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के हरिद्वार से हिरासत में लेकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। उक्त मामले में कोर्ट ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में चार हजार रुपये का जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया।
अध्यक्ष राहुल वर्मा के कोर्ट में पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी
Read More…..Kerala Ragging case : केरल रैगिंग मामले में प्रिंसिपल और सहायक प्रोफेसर हुये निलंबित,जाने पूरी खबर
नई मंडी निवासी सपा नेता राहुल वर्मा व अन्य के खिलाफ वर्ष 2001 में शहर कोतवाली में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा के कोर्ट में पेश न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने गुरुवार रात को बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी राहुल वर्मा को हिरासत में लिया। शुक्रवार दोपहर को उसे कोर्ट में पेश किया गया। नगर कोतवाल अक्षय शर्मा के अनुसार राहुल वर्मा ने कोर्ट में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने उस पर चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया और फिर उसे रिहा कर दिया।
