ZIM vs IRE : आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट ने 169 रन बनाकर इतिहास रच दिया। अपनी पारी के दौरान बेनेट ने तीन छक्के और चौबीस चौके लगाए। 21 वर्षीय इस बल्लेबाज ने विराट कोहली और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 49 रनों से हराया।
ZIM vs IRE : जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट
जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वनडे फॉर्मेट में ब्रायन बेनेट 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। हरारे में खेले गए मैच में बेनेट ने 163 गेंदों पर 20 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 169 रन बनाए।

बेनेट ने 21 साल और 96 दिन की उम्र में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150 या उससे ज़्यादा रन बनाए। उन्होंने महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और भारत के सुपरस्टार विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 23 साल और 134 दिन की उम्र में 150 रन का पहला वनडे शतक बनाया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 26 साल और 198 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।
ZIM vs IRE : ब्रायन बेनेट वनडे पारी में 150 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले
वैसे, ब्रायन बेनेट वनडे पारी में 150 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास के चौथे सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 2010 में कनाडा के खिलाफ़ एक पारी में 177 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उस समय स्टर्लिंग की उम्र सिर्फ़ बीस साल और चार दिन थी। बांग्लादेश के तमीम इक़बाल और अफ़गानिस्तान के इब्राहिम ज़द्रान ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
वनडे इतिहास में 150+ का स्कोर करने वाले सबसे युवा
- 20 साल और 4 दिन – पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), 2010
- 20 साल और 149 दिन – तमीम इकबाल (बांग्लादेश), 2009
- 20 साल और 353 दिन – इब्राहिम जदरान (अफगानिस्तान), 2009
- 21 साल और 96 दिन – ब्रायन बेनेट (जिंबाब्वे), 2025
ब्रायन बेनेट ने 169 रन बनाए और अपने रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ ली। बेनेट ने एकदिवसीय पारी में जिम्बाब्वे का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। चार्ल्स कॉवेंट्री के नाम जिम्बाब्वे के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।
ZIM vs IRE : जिंबाब्वे के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
Read More…..Nishan Madushka: एडम ज़म्पा की गलती से मिला निशान मदुश्का को शानदार विकेट – देखें पूरा वीडियो!”
- चार्ल्स कॉवेंट्री – 194* बनाम बांग्लादेश, बुलावायो, 2009
- हैमिल्टन मसाकाद्जा – 178* बनाम केन्या, हरारे, 2009
- शॉन विलियम्स – 174 बनाम अमेरिका, हरारे, 2023
- क्रैग विशार्ट – 172* बनाम नामीबिया, हरारे, 2003
- ब्रायन बेनेट – 169 बनाम आयरलैंड, हरारे, 2025*
2009 में बुलावायो में कोवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ 194* रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर हैमिल्टन मसाकाद्जा हैं, जिन्होंने 2009 में केन्या के खिलाफ 178* रन बनाए थे।
प्लेयर ऑफ द मैच ब्रायन बेनेट (169) और कप्तान क्रेग एर्विन (66) दोनों ने शानदार पारियां खेलीं, जिससे जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 299 रन बनाए। 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 46 ओवर में 250 रन पर आउट हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत 1-0 की बढ़त के साथ की। रविवार को सीरीज का दूसरा मैच हरारे में होगा।
