Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold: चोरी का अनोखा तरीका! राजस्थान में पकड़ा गया गहने निगलने वाला गैंग, एक्स-रे में दिखा मंगलसूत्र

Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold : चोरी का अनोखा तरीका! राजस्थान में पकड़ा गया गहने निगलने वाला गैंग, एक्स-रे में दिखा मंगलसूत्र

Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold – राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक ऐसे महिला गिरोह का खुलासा किया है, जिसका चोरी करने का तरीका सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold –पकड़े जाने के डर से ये महिलाएं चोरी किए गए सोने के गहनों को मौके पर ही निगल लेती थीं। इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं का एक्स-रे (X-ray) कराया।

मामला मेवाड़ के प्रसिद्ध कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में आयोजित रंगोत्सव का है। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से जेवर चोरी करने वाली बाछड़ा गैंग की सात महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold -पेट से निकला सोने का मंगलसूत्र और 6 मोती

मंदिर परिसर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच पुलिस को कुछ महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआती तलाशी में उनके पास से कोई गहना बरामद नहीं हुआ।

Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold :  चोरी का अनोखा तरीका! राजस्थान में पकड़ा गया गहने निगलने वाला गैंग, एक्स-रे में दिखा मंगलसूत्र
Bhilwara Women Thief Gang Swallowed Gold

हालांकि पुलिस को शक बना रहा। मेडिकल जांच के दौरान जब एक आरोपी महिला सपना का एक्स-रे कराया गया, तो डॉक्टर और पुलिस दोनों हैरान रह गए। एक्स-रे रिपोर्ट में महिला के पेट के अंदर धातु के आभूषण साफ दिखाई दे रहे थे।

इसके बाद आरोपी महिला को जिला अस्पताल महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने विशेष प्रक्रिया के जरिए उसके पेट से सोने का मंगलसूत्र और छह मोती बाहर निकलवाए।

Bhilwara Crime News Todayकैसे देती थीं वारदात को अंजाम?

कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के अनुसार यह गिरोह खासतौर पर भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों, मेलों और त्योहारों को निशाना बनाता था।

मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं को ये अपना टारगेट बनाती थीं। भीड़ का फायदा उठाकर गले से चेन या मंगलसूत्र काट लिया जाता था।

अगर किसी को शक हो जाता या पीड़ित महिला शोर मचा देती, तो आरोपी तुरंत गहनों को निगल लेती थीं ताकि तलाशी के दौरान उनके पास से कोई सबूत न मिले।

मध्य प्रदेश का गैंग राजस्थान में सक्रिय

पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की है।

गिरफ्तार महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़ें – Nagaur Crime News Today -तस्कर की औकात ‘चवन्नी’! नागौर SP ने रखा 25 पैसे का इनाम

  • सपना पत्नी गोल्डी बाछड़ा
  • शानु पिता बाबूलाल बाछड़ा
  • वर्तिका पत्नी अमित बाछड़ा
  • बरजी बाई पत्नी दयाल बाछड़ा
  • बसंती पत्नी फूलचंद बाछड़ा
  • मैना पत्नी भालू सिंगावल
  • पायल पत्नी गोलू बाछड़ा

पुलिस की अपील

कोटड़ी पुलिस अब इस गिरोह से अन्य संभावित वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि शीतला सप्तमी के अवसर पर आसपास के इलाकों में भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें – Delhi Excise Policy Case – शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़, केजरीवाल और सिसोदिया सहित 23 लोगों को नोटिस

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और आयोजनों में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *