Nagaur Crime News Today -तस्कर की औकात ‘चवन्नी’! नागौर SP ने रखा 25 पैसे का इनाम

Nagaur Crime News Today - तस्कर की औकात ‘चवन्नी’! नागौर SP ने रखा 25 पैसे का इनाम

Nagaur Crime News Today – राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश देने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। Nagaur Crime News Today – जिले के जायल थाना क्षेत्र के एक वांछित तस्कर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने महज 25 पैसे का इनाम घोषित किया है। आमतौर पर फरार आरोपियों पर हजारों या लाखों रुपये का इनाम रखा जाता है, लेकिन इस बार पुलिस ने अलग तरीका अपनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

दरअसल, मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार चल रहा आरोपी अर्जुन राम विश्नोई अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इस प्रतीकात्मक इनाम ने पुलिस और सियासी गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है।

Nagaur Crime News Today – SP ने बताया क्यों तय की यह धनराशि?

जायल के रोटू गांव निवासी अर्जुन राम विश्नोई पिछले काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह तीन अलग-अलग मादक पदार्थ तस्करी (NDPS) मामलों में वांछित चल रहा है और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।

Nagaur Crime News Today - तस्कर की औकात ‘चवन्नी’! नागौर SP ने रखा 25 पैसे का इनाम
Nagaur Crime News Today

नागौर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि आमतौर पर फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करना एक सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन इस बार जानबूझकर बहुत छोटी राशि तय की गई है।

उन्होंने कहा कि यह कदम अपराधियों की सामाजिक हवाबाजी खत्म करने और यह संदेश देने के लिए उठाया गया है कि अवैध तरीके से पैसा कमाकर समाज में रौब झाड़ने वालों की असल हैसियत क्या है।

एसपी के अनुसार, यह प्रतीकात्मक इनाम ऐसे अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश है, जो गलत रास्ते से कमाए पैसों के दम पर समाज में अपनी धाक जमाने की कोशिश करते हैं।

Today Crime News Nagaur –आरोपी अर्जुन राम की ‘क्राइम कुंडली’

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जायल उपखंड के रोटू गांव का रहने वाला अर्जुन राम पुत्र जिसुखराम विश्नोई मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में लंबे समय से सक्रिय बताया जा रहा है। उसके खिलाफ जायल और कुचेरा पुलिस थानों में NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

उसकी आपराधिक गतिविधियों का सिलसिला 10 अक्टूबर 2025 को कुचेरा थाने में दर्ज मामले से शुरू हुआ था, जिसमें उसके खिलाफ धारा 8/21 और 8/22 के तहत कार्रवाई की गई थी।

इसके बाद फरवरी 2026 में उसके खिलाफ दो और मामले दर्ज हुए।

  • 4 फरवरी 2026 को जायल थाने में धारा 8/29 के तहत मामला दर्ज हुआ।
  • वहीं 22 फरवरी 2026 को उसके खिलाफ धारा 8/20 के तहत एक और केस दर्ज किया गया।

इन मामलों के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का संदेश: अपराधियों की ‘हवाबाजी’ खत्म

नागौर पुलिस का मानना है कि कई बार अपराधी अपने अवैध पैसों के दम पर समाज में रौब दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की इसी छवि को तोड़ने के लिए पुलिस ने यह अनोखा कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan gangster lawrence bishnoi- अब गैंगस्टर को फॉलो करना भी अपराध! सोशल मीडिया गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी

25 पैसे का यह इनाम भले ही आर्थिक रूप से छोटा हो, लेकिन इसका प्रतीकात्मक संदेश काफी बड़ा है। पुलिस का कहना है कि इससे समाज में यह संदेश जाएगा कि अपराध करके कोई भी व्यक्ति सम्मान हासिल नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें – Delhi Excise Policy Case – शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़, केजरीवाल और सिसोदिया सहित 23 लोगों को नोटिस

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *