Jharkhand Student Protest – JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। Jharkhand Student Protest– सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए बल प्रयोग और लाठीचार्ज को गलत बताया है।
राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है और किसी भी विवाद का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।
Jharkhand Student Protest –छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए
झारखंड में JPSC-JSSC Exam से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या में छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़े।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैरिकेड्स हटाकर विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए और बल प्रयोग किया गया।
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
Rahul Gandhi statement –छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करना गलत
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर झारखंड के छात्र प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताया और कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है।
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे मामलों में बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की।
उनका कहना है कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए।
बीजेपी के निशाने पर थे राहुल गांधी
राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। बीजेपी की ओर से राहुल गांधी की कथित चुप्पी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें – Abhishek Banerjee Eye Treatment – अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश में करा सकेंगे आंखों का इलाज
अब राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की मांग की है। इससे JPSC-JSSC परीक्षा से जुड़े छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने खत्म किया धरना, ट्रांसफर नीति पर जल्द होगा फैसला
