ACB Action In Alwar Rajasthan: 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, 3.5 लाख में हुई थी डील

ACB Action In Alwar Rajasthan : 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, 3.5 लाख में हुई थी डील

ACB Action In Alwar Rajasthan – राजस्थान के अलवर (Alwar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर तहसीलदार और उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

एसीबी (ACB) की टीम लगातार राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर प्रथम इकाई ने मंगलवार (17 मार्च) को यह ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया। गोविंदगढ़ (अलवर) में पदस्थापित तहसीलदार बसंत कुमार परसोया को उसके दलाल रवि उर्फ रिंकू के जरिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। रवि, गौरव गुलाटी के फार्म हाउस में केयरटेकर के रूप में काम करता है।

ACB Action In Alwar Rajasthan –जमीन के नामांतरण को लेकर दर्ज हुई थी शिकायत

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि वह अपनी मौसी (ताईजी) की जमीन को वसीयत के आधार पर अपने नाम करवाना चाहता था। इसके लिए उसने गोविंदगढ़ तहसील में दस्तावेज जमा किए।

ACB Action In Alwar Rajasthan : 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार, 3.5 लाख में हुई थी डील
ACB Action In Alwar Rajasthan

लेकिन मामला पटवारी और ग्राम पंचायत चिडवाई के सरपंच के पास भेज दिया गया। वसीयत रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण जमीन किसी अन्य व्यक्ति (बबली) के नाम दर्ज कर दी गई।

इसके बाद परिवादी ने उपखंड अधिकारी (SDO) गोविंदगढ़ की अदालत में अपील की। 3 दिसंबर 2025 को SDO ने परिवादी के पक्ष में फैसला देते हुए तहसीलदार को जमीन का हिस्सा उसके नाम चढ़ाने का आदेश दिया।

ACB Action In Alwar –पहले 5 लाख की मांग, बाद में 3.5 लाख में तय हुई डील

जब परिवादी ने दोबारा तहसीलदार को दस्तावेज दिए, तो उन्होंने फाइल अपने पास रख ली और सुनवाई शुरू कर दी। आरोप है कि दलाल रवि उर्फ रिंकू के माध्यम से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।

सत्यापन के दौरान 13 मार्च 2026 को आरोपी तहसीलदार, दलाल के कहने पर, गौरव गुलाटी के सिरमौर गांव स्थित फार्म हाउस पर पहुंचा और परिवादी से बातचीत की। यहां सौदा 3.5 लाख रुपये में तय हुआ।

ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में, एसीबी अलवर प्रथम के प्रभारी और उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें – Sikar Rajasthan Crime News – गनपॉइंट पर ज्वेलरी शॉप लूटी, विरोध करने पर दुकानदार का सिर फोड़ा

इस दौरान दलाल रवि उर्फ रिंकू को परिवादी से 1.5 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एसीबी टीम ने तहसीलदार बसंत परसोया को गोविंदगढ़ तहसील कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – Alwar Crime News Today: अलवर में साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI को बंधक बनाकर पीटा

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *