Alwar Crime News Today: अलवर में साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI को बंधक बनाकर पीटा

Alwar Crime News Today- अलवर में साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI को बंधक बनाकर पीटा

Alwar Crime News Today –राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई रामनिवास को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

यह घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सेमला खुर्द गांव की बताई जा रही है, जहां डीग जिले के नगर थाना पुलिसकर्मी वांछित साइबर अपराधियों को पकड़ने पहुंचे थे।

Alwar Crime News Today -ASI को बंधक बनाकर की गई पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना के एएसआई रामनिवास अपनी टीम के साथ सिविल ड्रेस में गांव पहुंचे थे। पुलिस टीम का लक्ष्य साइबर ठगी के वांछित आरोपी तस्लीम और साबिर को गिरफ्तार करना था।

Alwar Crime News Today- अलवर में साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, ASI को बंधक बनाकर पीटा
Alwar Crime News Today

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ भी लिया था, लेकिन जैसे ही गांव में इसकी खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण और आरोपियों के परिजन मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने एएसआई रामनिवास को जबरन एक घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर उन्हें बंधक बना लिया। घर के अंदर लाठियों से उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

Alwar Crime News -आरोपी दीवार फांदकर फरार

बाहर मौजूद एक कांस्टेबल ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को सूचना दी। जब तक अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी थी।

भीड़ ने पुलिस को घर के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी तस्लीम और साबिर मकान की पिछली दीवार फांदकर खेतों के रास्ते फरार हो गए।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल एएसआई रामनिवास को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पहले भी हो चुकी है पुलिस पर हमला

बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी नगर पुलिस साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने इसी गांव आई थी। उस समय भी ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी।

इतना ही नहीं, इससे पहले भी सेमला खुर्द गांव में एक थानाधिकारी को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने की घटना सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ें – Nagaur Crime News Today -तस्कर की औकात ‘चवन्नी’! नागौर SP ने रखा 25 पैसे का इनाम

नगर पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, पुलिस की एडवांस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी, लेकिन आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि अगर समय पर अतिरिक्त पुलिस नहीं पहुंचती, तो एएसआई की जान को भी खतरा हो सकता था।

20 से 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस पूरे मामले में नगर थाना पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों सहित करीब 20 से 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – Delhi Excise Policy Case – शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़, केजरीवाल और सिसोदिया सहित 23 लोगों को नोटिस

इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, आरोपियों को छुड़ाने और मोबाइल छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *