West Bengal vote counting irregularities – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। West Bengal vote counting irregularities – शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई उम्मीदवारों के पिछड़ने के बाद पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई है। इन रुझानों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतगणना के दौरान कुछ अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिनकी जांच जरूरी है।
West Bengal vote counting irregularities – उम्मीदवारों ने उठाए सवाल
उत्तर कोलकाता की मानिकतला सीट से तृणमूल (TMC) उम्मीदवार श्रेया पांडे (Shreya Pandey) ने शुरुआती रुझानों में भाजपा के तापस राय से पीछे रहने के बावजूद जीत का भरोसा जताया। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना एजेंटों को उचित समर्थन नहीं मिल रहा है। उनके मुताबिक, पूरी प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ जरूर महसूस हो रही है, लेकिन उन्हें अपनी जीत पर पूरा विश्वास है।

West Bengal vote counting irregularities -चुनाव कर्मियों पर लगाए आरोप
तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्य की निवर्तमान मंत्री डॉ. शशि पांजा (Minister Dr. Shashi Panja) ने भी चुनाव कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मतगणना केंद्रों पर अधिकृत एजेंटों को प्रवेश देने में देरी की जा रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि कई चुनाव कर्मियों को व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी नहीं है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
Kolkata News in Hindi – मतगणना में देरी से बढ़ा विवाद
दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से उम्मीदवार मंटूराम पाखिरा (manturam pakhira) ने भी मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके केंद्र पर मतगणना निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुई। इससे पारदर्शिता को लेकर संदेह और गहरा गया है।
2026 Assembly elections – राज्यभर में जारी मतगणना
सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना दोपहर तक तेज हो गई। राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। कुल 294 में से 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है, जिसमें 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। शुरुआती रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जिससे सियासी समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं।
TMC के आरोपों से गरमाया सियासी माहौल, नजरें अंतिम नतीजों पर
चुनावी रुझानों के बीच उठ रहे सवालों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है। TMC नेताओं के आरोपों के बाद अब सबकी नजर चुनाव आयोग और अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है। आने वाले समय में यह साफ होगा कि ये सिर्फ शुरुआती रुझानों का असर है या वास्तव में कोई गड़बड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें – West Bengal Elections -अजय पाल शर्मा कौन हैं? अभिषेक बनर्जी के गढ़ में ‘सिंघम’ का एक्शन क्यों चर्चा में
