Rajasthan PTI Exam Fraud, राजस्थान पीटीआई भर्ती में बड़ा बदलाव, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए चयन बोर्ड का एक्शन प्लान तैयार

Rajasthan PTI Exam Fraud -फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राजस्थान चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पीटीआई भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

Rajasthan PTI Exam Fraud – राजस्थान में पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा (Exam) को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बार सख्त तैयारी शुरू कर दी है। Rajasthan PTI Exam Fraud –साल 2022 की भर्ती में सामने आए बड़े फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए बोर्ड ने नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की धांधली को रोका जा सके।

राज्य सरकार जल्द ही करीब 1100 पदों पर पीटीआई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकती है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि प्रस्तावित परीक्षा से पहले 500 अतिरिक्त पद भी बढ़ाए जा सकते हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने नई प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि पिछली भर्ती में जिस तरह दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई थी, उसे देखते हुए अब सख्त कदम उठाए गए हैं।

Rajasthan PTI Exam Fraud – आवेदन के समय ही अपलोड करने होंगे सभी दस्तावेज

नई व्यवस्था के तहत अब अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय ही बीपीएड की मार्कशीट और खेल प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में चयन होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को वही दस्तावेज पेश करने होंगे, जो आवेदन के समय अपलोड किए गए थे।

Rajasthan PTI Exam Fraud -फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राजस्थान चयन बोर्ड का बड़ा फैसला, पीटीआई भर्ती प्रक्रिया में बदलाव
Rajasthan PTI Exam Fraud

यदि आवेदन और वेरिफिकेशन के दौरान दस्तावेजों में अंतर पाया गया तो ऐसे दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोर्ड का मानना है कि इससे फर्जी सर्टिफिकेट और नकली दस्तावेजों के इस्तेमाल पर रोक लगेगी।

Rajasthan PTI Exam Fraud – 2022 की भर्ती में सामने आया था बड़ा फर्जीवाड़ा

गौरतलब है कि पीटीआई भर्ती 2022 में फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्रों का बड़ा मामला सामने आया था। जांच के दौरान मध्य प्रदेश की सत्यसाईं यूनिवर्सिटी और उत्तर प्रदेश की जेएस यूनिवर्सिटी के नाम भी सामने आए थे। एसओजी ने कार्रवाई करते हुए इन संस्थानों में छापेमारी की थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि कई अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया के बाद फर्जी डिग्री और खेल प्रमाण पत्र खरीदे थे। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

Rajasthan Karmchari Chayan Board – 1200 मामलों में दस्तावेज मिले अलग-अलग

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि जांच के दौरान करीब 1200 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें आवेदन के समय और वेरिफिकेशन के दौरान अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। कई अभ्यर्थियों ने इसकी वजह ई-मित्र की गलती बताई, लेकिन जांच में मामला जानबूझकर किया गया फर्जीवाड़ा नजर आया।

बोर्ड के अनुसार, कई अभ्यर्थियों ने चयन होने के बाद डिग्री और प्रमाण पत्र खरीदे थे। इसी वजह से इस बार भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस

चयन बोर्ड का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही योग्य अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा और फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करने वालों पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।Rajasthan PTI Exam Fraud – राजस्थान में पीटीआई भर्ती परीक्षा को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बार सख्त तैयारी शुरू कर दी है। Rajasthan PTI Exam Fraud –साल 2022 की भर्ती में सामने आए बड़े फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए बोर्ड ने नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की धांधली को रोका जा सके।

राज्य सरकार जल्द ही करीब 1100 पदों पर पीटीआई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकती है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि प्रस्तावित परीक्षा से पहले 500 अतिरिक्त पद भी बढ़ाए जा सकते हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने नई प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि पिछली भर्ती में जिस तरह दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई थी, उसे देखते हुए अब सख्त कदम उठाए गए हैं।

Rajasthan PTI Exam Fraud – आवेदन के समय ही अपलोड करने होंगे सभी दस्तावेज

नई व्यवस्था के तहत अब अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय ही बीपीएड की मार्कशीट और खेल प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में चयन होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को वही दस्तावेज पेश करने होंगे, जो आवेदन के समय अपलोड किए गए थे।

यदि आवेदन और वेरिफिकेशन के दौरान दस्तावेजों में अंतर पाया गया तो ऐसे दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोर्ड का मानना है कि इससे फर्जी सर्टिफिकेट और नकली दस्तावेजों के इस्तेमाल पर रोक लगेगी।

Rajasthan PTI Exam Fraud – 2022 की भर्ती में सामने आया था बड़ा फर्जीवाड़ा

गौरतलब है कि पीटीआई भर्ती 2022 में फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्रों का बड़ा मामला सामने आया था। जांच के दौरान मध्य प्रदेश की सत्यसाईं यूनिवर्सिटी और उत्तर प्रदेश की जेएस यूनिवर्सिटी के नाम भी सामने आए थे। एसओजी ने कार्रवाई करते हुए इन संस्थानों में छापेमारी की थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि कई अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया के बाद फर्जी डिग्री और खेल प्रमाण पत्र खरीदे थे। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

Rajasthan Karmchari Chayan Board – 1200 मामलों में दस्तावेज मिले अलग-अलग

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि जांच के दौरान करीब 1200 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें आवेदन के समय और वेरिफिकेशन के दौरान अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। कई अभ्यर्थियों ने इसकी वजह ई-मित्र की गलती बताई, लेकिन जांच में मामला जानबूझकर किया गया फर्जीवाड़ा नजर आया।

बोर्ड के अनुसार, कई अभ्यर्थियों ने चयन होने के बाद डिग्री और प्रमाण पत्र खरीदे थे। इसी वजह से इस बार भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – Best Trading Institute in India – क्यों Professional Trading Education के लिए Adipaa Traders को चुन रहे हैं लोग 

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस

चयन बोर्ड का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही योग्य अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा और फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करने वालों पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

यह भी पढ़ें – Shri Sanwariya Seth Temple Donation – सांवलिया सेठ के दरबार में अनोखा चढ़ावा, भक्त की श्रद्धा बनी चर्चा का विषय

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *