Alpha Movie 2026 Release Date : एक्शन अवतार में दिखेंगी Alia Bhatt, क्लैश होगा Ajay Devgn की मूवी से

Alpha Movie 2026 Release Date: एक्शन अवतार में दिखेंगी Alia Bhatt, क्लैश होगा Ajay Devgn की मूवी से

Alpha Movie 2026 Release Date : बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म Alpha Movie 2026 Release Date का आखिरकार ऐलान कर दिया गया है। काफी समय से इस फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। अब मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर जारी कर यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह फिल्म Yash Raj Films के चर्चित YRF Spy Universe का हिस्सा है। खास बात यह है कि इस यूनिवर्स में पहली बार एक महिला स्पाई एजेंट को मुख्य किरदार में दिखाया जाएगा, जिसे Alia Bhatt निभा रही हैं।

पहले इस फिल्म को पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी वजह से यह क्रिसमस पर सिनेमाघरों में नहीं आ पाई। अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

Alpha Movie 2026 Release Dateअल्फा मूवी से आलिया का पहला लुक

फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ ही Alia Bhatt ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक भी शेयर किया है। पोस्टर में उनका इंटेंस और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

Alpha Movie 2026 Release Date: एक्शन अवतार में दिखेंगी Alia Bhatt, क्लैश होगा Ajay Devgn की मूवी से
Alpha Movie 2026 Release Date

पोस्टर में दिख रहा है कि उनका किरदार काफी एक्शन से भरपूर होने वाला है। जख्मी चेहरा, सख्त नजरें और गंभीर भाव उनके किरदार की ताकत और मिशन की झलक देते हैं। इससे साफ है कि इस फिल्म में दर्शकों को उनका बिल्कुल अलग और मजबूत अवतार देखने को मिलेगा।

Alpha Movie 2026 Release Date कब रिलीज होगी अल्फा मूवी?

पोस्टर शेयर करते हुए Alia Bhatt ने बताया कि उनकी फिल्म Alpha सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस किया है Aditya Chopra ने।

इस फिल्म में Alia Bhatt के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें Sharvari Wagh, Anil Kapoor और Bobby Deol अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

अजय देवगन की फिल्म से होगा क्लैश

दिलचस्प बात यह है कि Alia Bhatt की फिल्म Alpha जिस समय रिलीज हो रही है, उसके ठीक एक हफ्ते पहले Ajay Devgn की मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhamaal 4 सिनेमाघरों में आएगी।

यह भी पढ़ें – Assi Movie Review – अस्सी में तापसी पन्नू का दमदार प्रदर्शन, समाज से तीखे सवाल

Ajay Devgn की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – OG Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की फिल्म ने 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग की

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को एक्शन से भरपूर Alpha ज्यादा पसंद आती है या फिर कॉमेडी एंटरटेनमेंट से भरपूर Dhamaal 4। 

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *