भारतीय सेना 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है: योगी आदित्यनाथ

Indian Army Festival

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि Indian Army Festival देश के 140 करोड़ जनता की शक्ति और साहस का प्रतीक है। एक सशक्त सेना ही सुरक्षा और संप्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है। सेना के मध्य कमान (सूर्या कमान) में आयोजित तीन दिवसीय “नो योर आर्मी” फेस्टिवल का मुख्यमंत्री योगी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस दौरान सिख रेजीमेंट के जवानों ने साहसिक पंजाबी धुनों पर अपने पारंपरिक शौर्यकला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया,जिसमें सेना के साजो-समान के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सैन्य अधिकारियों से विभिन्न हथियारों और सैन्य सामानों के बारे में जानकारी भी ली। पहली बार देश की राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित हो रहे “नो योर आर्मी “फेस्टिवल के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड को चुना जाना गर्व की बात है।

यह प्रदेश के युवाओं को नजदीक से भारतीय सेना को जानने और सेना के शौर्य और पराक्रम को नजदीक से पहचानने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने सिख रेजीमेंट के शौर्य कला प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि यह भारत की प्राचीन कला है, जिसके जरिए हमारे पारंगत युवा आक्रांताओं को मुंहतोड़ जवाब देते थे। मुख्यमंत्री ने प्रशंसा व्यक्त की कि प्राचीन युद्धकला को Indian Army ( Festival ) ने अपना हिस्सा बनाकर ना सिर्फ इस शौर्यकला को सम्मान दिया है,बल्कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान को भारत के युवाओं के सामने रखकर सम्मान देने का कार्य किया है। यह सेना के हथियारों, उनकी कार्यशैली और कार्य कुशलता को भी जानने का अवसर है,जिससे सामान्यतः जनता अनभिज्ञ रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है।

Indian Army Festival , Today National Hindi News , Har Din News 

देश की सुरक्षा के लिये लड़ी गई हर लड़ाई में हमारे जवानों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश की सुरक्षा करते हुये हमारे जवानों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सेवारत और सेवानिवृत्ति सैनिकों के हितों के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।सरकार वीरगति प्राप्त करने वाले वीरों के परिजनों को 50 लाख की धनराशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का कार्य करती है। योगी ने कहा कि देश आज प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। ऐसे में सेना के लिये हथियारों और साजो-सामान के मामले में भी हम तेजी के साथ आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

उन्होंने यूपी के डिफेंस नोड और 2020 में आयोजित डिफेंस एक्सपो की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि देश में 100 नये सैनिक स्कूल बनाये जा रहे हैं।इनमें से यूपी में 16 सैनिक स्कूल बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृंदावन में बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश को ना सिर्फ पहला सैनिक स्कूल देने वाला राज्य है बल्कि बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल शुरू करने वाला भी पहला राज्य बन गया है।
इस Indian Army Festival अवसर पर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,मध्य कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, मध्य कमान के के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा,प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र मुख्यमंत्री के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी,जवान और सैनिकों के परिवारजन मौजूद रहे।

adminkuldeep103

Learn More →

2 thoughts on “भारतीय सेना 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है: योगी आदित्यनाथ

  1. temp email January 12, 2024 at 12:28 am

    Hi, Neat post. There is a problem along with your website in internet explorer, would test this·IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem.

    Reply
  2. 🟤 Зapaбomoк в 91 878rub в мecяц c бaнкoм Tinkoff. Дemaли >> https://forms.yandex.ru/cloud/658e8c0feb6146218f968f48/?hs=d7b3b0bdee3f531fa187a0f0bb15e916& 🟤 January 18, 2024 at 12:06 am

    jiqotk

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *