Jaipur Fire Safety Action – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया। Jaipur Fire Safety Action – शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक छात्रों और युवाओं की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद विभिन्न राज्यों में प्रशासन ने फायर सेफ्टी और भवन सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।
इसी कड़ी में जयपुर नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरियों, रूफटॉप रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी गई है। जहां भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली है, वहां कार्रवाई की जा रही है।
Jaipur Fire Safety Action – जयपुर में 25 संस्थानों पर कार्रवाई
जयपुर नगर निगम की अग्निशमन शाखा और प्रवर्तन दस्ते ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने, आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं होने और फायर एनओसी से जुड़ी खामियां मिलने पर अब तक 25 संस्थानों को सीज किया जा चुका है।

नगर निगम की फायर विंग ने मंगलवार को एक ही दिन में 18 प्रमुख कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर मानकों की अनदेखी की जा रही थी।
Jaipur Fire Safety Action – शहर को दो हिस्सों में बांटकर चलाया गया अभियान
नगर निगम प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाने के लिए शहर को अलग-अलग जोन में विभाजित किया। नगर निगम जयपुर परकोटा क्षेत्र में 10 से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। इनमें कई संस्थानों में सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियां पाए जाने पर परिसरों को सील कर दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि जिन संस्थानों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं, उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई की गई है।
Jaipur Coaching Sealed – इन कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों को किया गया सीज
गोपालपुरा बाईपास, टोंक रोड, रामबाग मोड़, मुरलीपुरा और आसपास के क्षेत्रों में संचालित कई कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों को सीज किया गया है। इसके अलावा कई बेसमेंट लाइब्रेरियों में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
- ASP Classes (इन्द्रा टॉवर, त्रिवेणी चौराहा, गोपालपुरा बाईपास)
- VGP Classes / JJ Classes (जूडियो शोरूम के सामने, गोपालपुरा बाईपास)
- Rajasthan Jet Classes (गोपालपुरा बाईपास रोड)
- Mad Guru (गोपालपुरा बाईपास रोड)
- Aravali Classes (रिद्धि-सिद्धि सर्किल, गोपालपुरा बाईपास)
- Next Guru (रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बाईपास)
- Saini House (मुकेश पंचोली क्लासेस, न्यू सांगानेर रोड, गुर्जर की थड़ी)
- Career Will Coaching (गोपालपुरा, जयपुर)
- OTS Adda Class (24 SSC, गोपालपुरा, जयपुर)
- Kautilyaaa Classes (गोपालपुरा बाईपास रोड, रिद्धि-सिद्धि के पास)
- Shivalaya Classes (सूर्या नगर, गोपालपुरा बाईपास)
- रामबाग मोड़, मुरलीपुरा व अन्य क्षेत्र
- Kartik Competition Academy (रामबाग मोड़)
- International Classes (रामबाग मोड़)
- Gurukul Library (माजी होटल के नीचे, रामबाग मोड़)
- D.N. Classes (कोचिंग सेंटर, रामबाग मोड़, गोविंदपुरा)
- D.N. Library (रामबाग मोड़)
- Maa Saraswati Library (रामबाग मोड़ बत्ती के पास, जगदीश कॉलोनी)
- Guru Nursing Academy (गुर्जर की थड़ी, होटल होलीडे इन के पास)
- Saksham Coaching Classes (रोड नंबर 2, मुरलीपुरा)
- System Institute (SBI बैंक के ऊपर, मुरलीपुरा)
Jaipur Rooftop Restaurant Sealed –रूफटॉप रेस्टोरेंट और क्लब भी कार्रवाई की जद में
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई रूफटॉप रेस्टोरेंट और क्लब बिना आवश्यक फायर सेफ्टी एनओसी के संचालित हो रहे थे। इसलिए इन रेस्टोरेंट को सीज किया गया है।
- Masala Trails Rooftop Restaurant (गोपालपुरा बाईपास)
- Brotzeit 95 Rooftop (Boss Night Club)
- The Cook Restaurant (सीकर रोड)
- . Kibana Restaurant (गायत्री नगर, दुर्गापुरा)
- Royal Rajwada Restaurant (आमेर रोड)
लखनऊ हादसे जैसी खामियां जयपुर में भी मिलीं
लखनऊ अग्निकांड की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना गया है। साथ ही बिल्डिंग में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता होने से धुआं तेजी से फैल गया और लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
जयपुर में जिन संस्थानों पर कार्रवाई हुई है, उनमें भी कई जगह इसी तरह की कमियां सामने आई हैं। जांच के दौरान आपातकालीन निकास मार्गों का अभाव, फायर अलार्म सिस्टम की कमी, अपर्याप्त वेंटिलेशन और फायर सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता जैसी गंभीर खामियां पाई गईं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों ने फायर हाइड्रेंट, अलार्म सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट जैसी व्यवस्थाएं पूरी नहीं की हैं, वे तब तक बंद रहेंगे जब तक सभी मानकों का पालन नहीं किया जाता।
यह भी पढ़ें – Ashok Gehlot Statement Today – राजस्थान कांग्रेस में सुलह के संकेत! अशोक गहलोत बोले- अब सब लोग करीब आएंगे
अधिकारियों के अनुसार शहर के अन्य इलाकों में भी जांच और सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
