Ashok Gehlot Statement Today – राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही खींचतान को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है। Ashok Gehlot Statement Today – पूर्व मुख्यमंत्री और Ashok Gehlot ने साफ कहा है कि अब पुराने विवादों को पीछे छोड़कर सभी नेताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके ताजा बयान के बाद सभी विवाद खत्म हो जाएंगे और पार्टी के नेता पहले से ज्यादा करीब आएंगे।
Ashok Gehlot Statement Today –‘अब विवादों को भूलने का समय है’
अशोक गहलोत ने कहा कि गलती किसी की भी रही हो, अब उसे भुलाकर साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी जैसलमेर में ‘भूलो और माफ करो’ का संदेश दिया था। उनके मुताबिक यदि उस समय सभी नेताओं ने इस भावना को स्वीकार कर लिया होता, तो हालात अलग हो सकते थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए व्यक्तिगत मतभेदों को खत्म करना जरूरी है और अब सभी नेताओं को मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
Ashok Gehlot Statement Today –कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर दी सफाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने उस विवाद पर भी अपनी बात रखी, जिसमें यह धारणा बनी थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं किया। गहलोत ने कहा कि यह धारणा पूरी तरह गलत थी और इससे उनके समर्थकों, मित्रों तथा कार्यकर्ताओं के बीच भी भ्रम पैदा हुआ।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया, बल्कि केवल अपने मन की बात सार्वजनिक रूप से रखी थी। उनका कहना था कि जिस पद पर देश के बड़े-बड़े नेता रह चुके हों, उसे ठुकराने का सवाल ही नहीं उठता।
Rajasthna Congress Crisis –‘सचिन पायलट मेरे बेटे जैसे हैं’
Sachin Pilot के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि पायलट ने बिल्कुल सही बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के रिश्ते लंबे समय से रहे हैं और सचिन पायलट उनके लिए हमेशा बेटे जैसे रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Ashok Gehlot vs Ramdas Athawale – अशोक गहलोत को रामदास अठावले ने यूं दिया जवाब
गहलोत ने कहा कि उन्होंने पायलट के बारे में जो भी बातें कहीं, वे दिल से कही थीं। उनके अनुसार राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों में कभी दूरी नहीं रही।
कांग्रेस में एकता का संदेश
गहलोत के इस बयान को राजस्थान कांग्रेस में सुलह और एकता की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। लंबे समय से गहलोत और पायलट खेमों के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री ने इतने स्पष्ट शब्दों में विवाद खत्म करने और सभी नेताओं के करीब आने की बात कही है। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Ashok Gehlot Statement on Sachin Pilot -राजस्थान की राजनीति में फिर गूंजी 25 सितंबर की घटना, आखिर उस दिन क्या हुआ था?
