केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का 80 साल की उम्र में ,बेंगलुरु में हुआ निधन

Oommen Chandy Death news

आज सुबह 4:25 पर  बेंगलुरु के चिन्मय  हॉस्पिटल में Oommen Chandy Death  हो गया। उनकी उम्र लगभग 80 साल की थी।पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र ने  एक फेसबुक पोस्ट में अपने पिता के Oommen Chandy Death की पुष्टि करते हुए कहा कि “अप्पा का आज निधन हो गया है”। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी पिछले कई महीनों से बेंगलुरु में इलाज करा रहे थे।पूर्व मुख्यमंत्री चांडी  अपने पीछे अपनी पत्नी मरियम्मा ओमन,पुत्रियां अचू ओमन और मरिया ओमेन  और पुत्र चांडी ओमेन को  छोड़ गए हैं। केरल राज्य के दो बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लोगों की सेवा करने वाले चांडी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरा के रूप में 50 साल पूरा करने वाले चांडी 1970 से कोट्टयम जिले के अपने गृह नगर पुथुपल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी के सदस्य और आंध्र प्रदेश राज्य की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति एआईसीसी प्रभारी के रूप में कार्य किया था । वह 1967-69 के दौरान सेंट जॉर्ज हाई स्कूल ,पुथुप्पल्ली में केरल छात्र संघ के ksu  के इकाई अध्यक्ष और संगठन के राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। साल 1970 में उन्हें राज्य युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। 11 अप्रैल 1977 से 25 अप्रैल 1977 तक,  मुख्यमंत्री  के. करुणाकरण के शासनकाल में श्रम मंत्री रहे थे और 1978 तक  मुख्यमंत्री ए .के .,एंटनी के शासनकाल में भी उसी विभाग को संभाला था। साल 2004 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन और गुटीय राजनीति होने के कारण मुख्यमंत्री एंटनी के इस्तीफे के बाद चांडी  थोड़े समय के लिए उनके उत्तराधिकारी बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री चांडी केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। 2011 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से जीत हासिल की थी और दूसरी बार केरल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओमन चांडी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है

adminkuldeep103

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *