pahalgam attack orders deportation: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। सबसे पहले पीएम मोदी ने आपात बैठक की और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला लिया।
pahalgam attack orders deportation: कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे
अब गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि देश छोड़ने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी भारत में न रहे।
दरअसल, आज शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे अपने-अपने राज्यों की तलाशी लेने और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस पाकिस्तान भेजने को कहा। गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए।
मोदी सरकार लगातार एक्शन ले रही है
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार लगातार एक्शन मोड में है। हमले के बाद भारत ने पहला कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। भारत ने औपचारिक पत्र लिखकर पाकिस्तान को समझौते को रद्द करने की जानकारी दी।
सिंधु समझौते से पाकिस्तान को बड़ा झटका
सिंधु समझौते को स्थगित करना भारत सरकार का बड़ा कदम है। दरअसल, पाकिस्तान के 21 करोड़ लोग इसी पानी पर निर्भर हैं। इसे सभी लोगों के लिए जीवन रेखा माना जाता है।
यह भी पढ़ें……पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा अल्टीमेटम
pahalgam attack orders deportation: जल्द से जल्द पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने को कहा
पाकिस्तान के सभी तरह के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया गया है। शाह ने मुख्यमंत्रियों से लोगों की जल्द पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अपने आवास पर सिंधु जल संधि को लेकर एक बैठक भी करेंगे।
इस बैठक में गृह मंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के अलावा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बारे में औपचारिक रूप से पाकिस्तान को लिखित में सूचित कर दिया है।
जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा को एक पत्र के जरिए भारत सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है।
