Raghav Chadha Security News -पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस

Raghav Chadha Security News -पंजाब की राजनीति में बड़ा खेल, आम आदमी पार्टी ने वापिस ली सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा

Raghav Chadha Security News – पंजाब की सियासत में इन दिनों बड़ा हलचल देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। Raghav Chadha Security News –पहले पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया और अब पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raghav Chadha Security News –पार्टी के भीतर बढ़ती दूरी के संकेत

जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस सुरक्षा वापस ले ली है। यह सुरक्षा उन्हें पार्टी में अहम भूमिका और राज्यसभा सांसद होने के चलते दी गई थी।

Raghav Chadha Security News -पंजाब की राजनीति में बड़ा खेल, आम आदमी पार्टी ने वापिस ली सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा
Raghav Chadha Security News

सुरक्षा हटाने के इस फैसले को पार्टी के अंदर बढ़ती खींचतान के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले 2 अप्रैल को पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से भी हटा दिया था। उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया गया कि अब चड्ढा को पार्टी कोटे से बोलने का समय न दिया जाए।

Raghav Chadha Security News –नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी

इन फैसलों के बाद बयानबाजी का दौर तेज हो गया। राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें “खामोश” करने की कोशिश हो रही है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी समझना गलत होगा।

इसके जवाब में सौरभ भारद्वाज, आतिशी और खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चड्ढा पर पार्टी लाइन से भटकने के आरोप लगाए। इस तरह मामला अब खुलकर सामने आ गया है।

Raghav Chadha Z+ सुरक्षा को लेकर नई बहस

विवाद के बीच सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दावा किया कि केंद्र सरकार राघव चड्ढा को Z+ सुरक्षा देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र सरकार की यह मेहरबानी क्यों दिख रही है।

हालांकि, चड्ढा के करीबी सूत्रों का कहना है कि अभी तक उन्हें केंद्र से कोई सुरक्षा नहीं मिली है, लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है टकराव

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उपनेता पद से हटाना और सुरक्षा वापस लेना, दोनों फैसले पार्टी के भीतर गहराते मतभेदों की ओर इशारा करते हैं। वहीं, केंद्र से संभावित सुरक्षा को लेकर उठे सवालों ने इस पूरे मामले को और जटिल बना दिया है।

यह भी पढ़ें – Pawan Khera Transit Bail News -सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को दिया झटका, ट्रांजिट जमानत पर लगाई रोक

फिलहाल, राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच बढ़ती दूरी यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Noida Labor Protest : पांचवें दिन भी जारी आंदोलन, सेक्टर 121 और फेज-2 में हिंसा

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *