UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है और अनुमान है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल कुल 3 करोड़ 1 लाख 48 हजार 236 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 91.32% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
UP Board 10th, 12th Result 2025: कब जारी होगा?

पिछले सालों के रिजल्ट के ट्रेंड को देखें तो यूपी बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी करता है। 2024 में बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था, 2023 में रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था। 2025 में भी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- बोर्ड की सूची से उत्तर प्रदेश बोर्ड का चयन करें।
- आप जिस भी कक्षा का रिजल्ट चाहते हैं, 10वीं या 12वीं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका परिणाम कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को सेव कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह
यह भी जाने……APSC परीक्षा 2025: पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता
हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से 2025 के लिए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी जाने….Eid Mubarak 2025: ईद के लिए शुभकामनाएँ और संदेश देखें!
