uppcl rules change: बिजली बिल उपभोक्ता अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे ये काम, सरकार ने किया ऐलान

uppcl rules change

uppcl rules change: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार ने खुशखबरी दी है। अब बिजली का लोड बढ़ाना पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। जानिए पूरी प्रक्रिया।

uppcl rules change: बिजली बिल नियम

योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब बिजली का लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इसके लिए नई प्रक्रिया शुरू की है, जिसके जरिए उपभोक्ता बिना बिजली दफ्तर जाए अपना लोड बढ़वा सकेंगे। उपभोक्ता इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

uppcl rules change: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

प्रदेश के उपभोक्ता www.uppcl.org पर जाकर “लोड चेंज रिक्वेस्ट” लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीसीएल के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि योगी सरकार पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस डिजिटल प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को गति, स्पष्टता और समय पर सेवा मिलेगी।

uppcl
uppcl

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा। अब उन्हें बिजली विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से अपना लोड बढ़वा सकेंगे।

यह भी पढ़े: Waqf Amendment Bill 2025: राज्यसभा की मंजूरी के बाद संसद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किया। रिजिजू ने कहा, ‘विपक्ष ने मुसलमानों को डराने की कोशिश की’

Saniya Gusain

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *