नयापुरवा इलाके में वंदे भारत पर पथराव, CCTV रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

नयापुरवा इलाके में वंदे भारत पर पथराव, CCTV रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

Vande Bharat Express stone pelting : प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पथराव के मामले में अब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को अहम सुराग हाथ लगा है। जांच के दौरान ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह घटना रायबरेली के नयापुरवा क्षेत्र के पास हुई थी। इसके बाद आरपीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

यह घटना सोमवार, 2 फरवरी की देर शाम की बताई जा रही है, जब गाड़ी संख्या 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Vande Bharat Express stone pelting :आरपीएफ ने शुरू की जांच, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

पथराव की जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने संबंधित कोच की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई थी। ट्रेन के कोच सी-6 में सीट नंबर 20 के पास लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग को जांच के लिए गोरखपुर से मंगाया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फुटेज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर घटनास्थल की पहचान की गई।

नयापुरवा इलाके में वंदे भारत पर पथराव, CCTV रिकॉर्ड से हुआ खुलासा
Vande Bharat Express stone pelting

सीसीटीवी रिकॉर्ड के अनुसार, यह घटना रेलवे गेट नंबर 27 से दरियापुर के बीच नयापुरवा के पास हुई थी। इसके बाद मामले की विवेचना आरपीएफ उप निरीक्षक नरसीराम गुर्जर को सौंपी गई है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – कोटा बाल सुधार गृह से फरार 9 अपचारियों में से एक डिटेन, बाकी 8 की तलाश जारी

आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें – Gangapur City Firing Shot: गंगापुर सिटी गोलीकांड, युवक की हालत गंभीर

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *