ACB Action in Chittorgarh : राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और जूनियर असिस्टेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर विकास कार्यों के बिल पास कराने के बदले मोटी रिश्वत मांगने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिंहपुर में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर यह पूरा मामला सामने आया। परिवादी की फर्म द्वारा किए गए कार्यों के बिलों को ऑनलाइन फीडिंग कर भुगतान कराने के बदले VDO और जूनियर असिस्टेंट ने 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
ACB Action in Chittorgarh: 12.80 लाख के बिल पास कराने के बदले मांगी गई रिश्वत
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ इकाई ने गुरुवार 5 फरवरी को पंचायत समिति कपासन में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और जूनियर असिस्टेंट बाबूलाल शर्मा को 70 हजार रुपये नकद और 1 लाख 40 हजार रुपये के चेक सहित कुल 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह रिश्वत राशि 12 लाख 80 हजार रुपये के विकास कार्यों के सात बिलों के भुगतान के बदले ली जा रही थी। जैसे ही दोनों आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे, पहले से तैयार एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
यह भी पढ़ें – नयापुरवा इलाके में वंदे भारत पर पथराव, CCTV रिकॉर्ड से हुआ खुलासा
फिलहाल एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें – कोटा बाल सुधार गृह से फरार 9 अपचारियों में से एक डिटेन, बाकी 8 की तलाश जारी
