Dhurandhar The Revenge Advance Collection: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा ‘धुरंधर’, दुनियाभर में कमाई का लगाया अर्धशतक

Dhurandhar The Revenge Advance Collection: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा ‘धुरंधर’, दुनियाभर में कमाई का लगाया अर्धशतक

Dhurandhar The Revenge Advance Collection: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। Dhurandhar The Revenge Advance Collection -फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रही है।

‘हौसला, ईंधन और बदले’ की कहानी पर आधारित धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से करीब पांच दिन पहले ही फिल्म ने इतना माहौल बना लिया है कि एडवांस टिकट बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद धुरंधर 2 का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ी हिट साबित हो सकती है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

Dhurandhar The Revenge Advance Collectionबॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा

फिल्म धुरंधर 2 धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड्स के करीब पहुंचती नजर आ रही है। रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।

Dhurandhar The Revenge Advance Collection: एक-एक करके सबको सिंहासन से खदेड़ेगा ‘धुरंधर’, दुनियाभर में कमाई का लगाया अर्धशतक
Dhurandhar The Revenge Advance Collection

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का शुरुआती कलेक्शन इतना मजबूत है कि इसे कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड के लिए चुनौती माना जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।

Dhurandhar The Revenge धुरंधर 2 का एडवांस कलेक्शन

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई है और टिकटों की बिक्री तेज रफ्तार से हो रही है।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीमियर डे के लिए अब तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत और विदेश दोनों बाजारों का कलेक्शन शामिल है।

अब तक फिल्म के करीब 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – Alpha Movie 2026 Release Date : एक्शन अवतार में दिखेंगी Alia Bhatt, क्लैश होगा Ajay Devgn की मूवी से

18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर के लिए भारत में फिल्म ने लगभग 24.4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का कारोबार करीब 35 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।

पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर?

भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल ‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन के लिए दुनियाभर में लगभग 91.24 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन किया था।

साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए करीब 31 लाख टिकटों की बिक्री हुई थी।

फिलहाल धुरंधर 2 का एडवांस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म रिलीज से पहले या ओपनिंग डे पर पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं। इसका सही जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आएगा।

यह भी पढ़ें – Assi Movie Review – अस्सी में तापसी पन्नू का दमदार प्रदर्शन, समाज से तीखे सवाल

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *