Gold Silver Price Crash: ये हो क्या रहा है? शेयर बाजार धड़ाम, उधर सोना-चांदी भी हुआ सस्ता; जानिए बड़ी वजह

Gold Silver Price Crash: ये हो क्या रहा है? शेयर बाजार धड़ाम, उधर सोना-चांदी भी हुआ सस्ता; जानिए बड़ी वजह

Gold Silver Price Crash : शुक्रवार, 13 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। Gold Silver Price Crash –आमतौर पर जब शेयर बाजार में गिरावट आती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है।

लेकिन आज की स्थिति कुछ अलग है। शेयर बाजार के साथ-साथ सोना और चांदी भी सस्ते हो गए हैं, जिसने निवेशकों को हैरान कर दिया है।

सुबह करीब 10:06 बजे सोने की कीमत में 257 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी 969 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिलहाल देशभर में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।

Gold Price Today : कितना है सोने का दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,60,000 रुपये के आसपास चल रही है। इसमें करीब 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है।

Gold Silver Price Crash: ये हो क्या रहा है? शेयर बाजार धड़ाम, उधर सोना-चांदी भी हुआ सस्ता; जानिए बड़ी वजह
Gold Silver Price Crash

सुबह 10:09 बजे तक सोने ने 1,59,764 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर (Low) और 1,60,401 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर (High) बनाया।

Silver Price Today: कितनी है चांदी कीमत?

वहीं MCX पर 1 किलो चांदी की कीमत करीब 2,67,172 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। इसमें लगभग 790 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

सुबह 10:11 बजे तक चांदी ने 2,66,001 रुपये प्रति किलो का लो और 2,69,186 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया।

Gold Silver Price Crash शेयर बाजार के साथ क्यों गिरा सोना-चांदी?

शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अलग-अलग कारण माने जा रहे हैं।

Share Market में गिरावट की प्रमुख वजहों में मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव, क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी, और विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पैसा निकालना शामिल है।

आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं, जिससे इनकी कीमतों में तेजी आती है।

लेकिन इस बार स्थिति अलग है। डॉलर मजबूत होने की वजह से सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। जब डॉलर की कीमत बढ़ती है तो सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे मांग कमजोर पड़ती है और कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर10 ग्राम सोना1 किलो चांदी
पटना₹1,60,300₹2,67,410
भोपाल₹1,60,560₹2,68,350
इंदौर₹1,60,560₹2,68,350

पटना में सोना और चांदी सबसे सस्ता

Gold Silver Price Crash : शुक्रवार, 13 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही लाल निशान पर है।

यह भी पढ़ें – Advance Tax भरने की Last Date नजदीक, देर हुई तो लगेगा जुर्माना

वहीं 1 किलो चांदी की कीमत करीब 2,67,410 रुपये चल रही है, जो अन्य शहरों की तुलना में कम है।

भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा

दूसरी ओर भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी दोनों ही अपेक्षाकृत महंगे हैं।

यह भी पढ़ें –Gold Rate in India: क्या सोने और चाँदी में तेज़ी जारी रहेगी? (8 अक्टूबर अपडेट)

इन शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1,60,560 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी का भाव लगभग 2,68,350 रुपये तक पहुंच गया है।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *