ACB Action in Didwana – 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Action in Didwana - 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Action in Didwana : राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने डीडवाना जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच पर सरकारी योजना के बिल पास कराने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला डीडवाना जिले के परबतसर क्षेत्र का है। यहां बाजवास ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र मोयल पर परिवादी से लगातार रिश्वत की मांग करने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि सरकारी कार्यों से जुड़े बिलों को पास कराने के एवज में कमीशन के रूप में रुपये मांगे जा रहे हैं, जिससे परिवादी काफी परेशान था।

ACB Action in Didwana : बिल पास कराने के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत

शिकायत मिलने के बाद जयपुर एसीबी टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जाल बिछाया गया और जैसे ही सरपंच राजेंद्र मोयल ने एक लाख रुपये की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

ACB Action in Didwana - 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार
ACB Action in Didwana

यह पूरी कार्रवाई एसीबी के एसपी सुनील सियाग के नेतृत्व में की गई। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन ग्रामीण स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरपंच को रूपनगढ़ थाना ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – ACB Action in  Chittorgarh: 2.10 लाख रुपये की रिश्वत लेते VDO और जूनियर असिस्टेंट गिरफ्तार

फिलहाल एसीबी आरोपी सरपंच से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके अन्य ठिकानों और लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की तैयारी की जा रही है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें – नयापुरवा इलाके में वंदे भारत पर पथराव, CCTV रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *