ACB action in Sawai Madhopur – सवाई माधोपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक विकास अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB action in Sawai Madhopur -आरोपी अधिकारी पर परिवादी और उसके दो साथियों से एक-एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि परिवादी पर ही तीनों की रकम इकट्ठी कर अधिकारी तक पहुंचाने का दबाव बनाया जा रहा था। मामले में एसीबी की टीम अन्य स्थानों पर भी जांच और छापेमारी कर रही है।
सोमवार को भी सवाई माधोपुर में एक अन्य ट्रैप कार्रवाई की गई थी, जिसमें गंगापुर सिटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया था। इसके अगले ही दिन मंगलवार, 24 फरवरी को एसीबी ने फिर कार्रवाई करते हुए ब्लॉक विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी का नाम जगदीश प्रसाद मीणा है, जो पंचायत समिति सवाई माधोपुर में ब्लॉक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत था और जिला परियोजना प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहा था।
ACB action in Sawai Madhopur : तीन लोगों से 1-1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की नगर-प्रथम इकाई को शिकायत मिली थी कि ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं कर रहा था। साथ ही उनके बकाया यात्रा भत्ता और अन्य बिलों को पास करने के बदले तीनों से एक-एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

परिवादी को यह भी कहा गया कि वह बाकी दोनों साथियों से रकम इकट्ठी कर अधिकारी तक पहुंचाए। इस मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर परिवादी ने एसीबी से शिकायत की।
ACB action in Sawai Madhopur : सत्यापन के बाद रंगे हाथ पकड़ा गया बीडीओ
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार, 24 फरवरी को योजना बनाकर जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी ने परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया।
अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
बीडीओ के अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी
कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी के सवाई माधोपुर स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा। इसके साथ ही कोटा स्थित उसके निजी मकान पर भी तलाशी ली जा रही है। संबंधित दस्तावेजों और अन्य कागजातों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें – ACB Action in Ajmer : अजमेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Rohit Shetty House Firing- मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपा जाएगा मामला, पूछताछ जारी
