Holi-Holika Dahan 2026 Date – साल 2026 की होली को लेकर लोगों के मन में खासा संशय बना हुआ है। वजह है होलिका दहन वाले दिन पड़ रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण। Holi-Holika Dahan 2026 Date – ऐसे में कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या ग्रहण के कारण होली की तारीख में कोई बदलाव होगा या नहीं। आइए पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं, ताकि आपकी हर तरह की कन्फ्यूजन दूर हो जाए।
Holi-Holika Dahan 2026 Date –होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा। यही कारण है कि लोग सोच रहे हैं कि कहीं ग्रहण की वजह से होलिका दहन की तारीख बदल तो नहीं जाएगी।

स्पष्ट कर दें कि ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट से पहले समाप्त हो जाएगा। इसलिए धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। तारीख में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।
Holika Dahan 2026 Date – होलिका दहन 2026 कब है?
होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को ही किया जाएगा।
हालांकि उसी दिन चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन चूंकि ग्रहण शाम को समाप्त हो रहा है, इसलिए उसके बाद विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न किया जा सकेगा।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की रक्षा और होलिका के दहन की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है।
Holika Dahan 2026 Muhurat –होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2026
3 मार्च 2026 को होलिका दहन का शुभ समय इस प्रकार रहेगा:
- शाम 6 बजकर 47 मिनट से
- रात 8 बजकर 50 मिनट तक
इसी अवधि में होलिका पूजा और दहन करना शुभ माना जाएगा।
ध्यान रहे कि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। वर्ष 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 3 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि के अनुसार ही दहन का विधान तय होता है।
रंगवाली होली 2026 कब है?
रंगों का पर्व, जिसे धुलेंडी या रंगवाली होली कहा जाता है, 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें – Navratri 2025: रंग 9 दिन, उनका महत्व और देवी की पूजा
पंचांग के अनुसार यह पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हैं।
निष्कर्ष: क्या बदलेगी होली की तारीख?
साफ शब्दों में कहें तो 2026 में होली की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा।
यह भी पढ़ें – Khatu Shyam Ji Mela Parking : निजी पार्किंग संचालकों पर सख्ती, अब नहीं होगी मनमानी वसूली
- होलिका दहन – 3 मार्च 2026
- चंद्र ग्रहण – 3 मार्च 2026 (दोपहर 3:21 से शाम 6:46 तक)
- होलिका दहन का मुहूर्त – शाम 6:47 से रात 8:50 तक
- रंगवाली होली – 4 मार्च 2026
इसलिए ग्रहण को लेकर किसी तरह की चिंता या भ्रम की जरूरत नहीं है। परंपराओं के अनुसार सभी पर्व अपने निर्धारित समय पर ही मनाए जाएंगे।
