Rohit Shetty House Firing- मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपा जाएगा मामला, पूछताछ जारी

Rohit Shetty House Firing: मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपा जाएगा मामला, पूछताछ जारी

Rohit Shetty House Firing – फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग के मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। Rohit Shetty House Firing – मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव से विष्णु नामक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, उसे रविवार रात ही मुंबई क्राइम ब्रांच अपने साथ ले गई।

Rohit Shetty House Firing – पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

इस मामले में पुलिस पहले ही कथित शूटर समेत छह आरोपितों को हरियाणा से गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में रितिक यादव (आगरा), दीपक (नोएडा), सनी (आगरा) और सोनू (आगरा) शामिल हैं। इनके कब्जे से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।

Rohit Shetty House Firing

Mumbai firing case – उगाही के मकसद से की गई वारदात

जांच में सामने आया है कि यह घटना कथित तौर पर उगाही के इरादे से अंजाम दी गई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपित कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निर्देश पर काम कर रहे थे। गैंग के इशारे पर ही 31 जनवरी की रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई।

आधी रात को हुई थी गोलीबारी

घटना 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और एंटी एक्सटॉर्शन सेल की विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें – Dholpur Firing Case : धौलपुर में टॉकीज के बाहर देर रात चली गोली

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Hardoi robbery Crime News : परिवार को बंधक बनाकर 25 लाख लूटे

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *