Dholpur Firing Case : धौलपुर में टॉकीज के बाहर देर रात चली गोली

Dholpur Firing case : धौलपुर में टॉकीज के बाहर देर रात चली गोली

Dholpur Firing Case : धौलपुर शहर के निहालगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जगन टॉकीज के बाहर अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, चार से पांच युवकों ने एक युवक पर चार-पांच युवकों ने अचानक गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

Dholpur Firing Case : पहले शांत हुआ विवाद, फिर लौटकर की फायरिंग

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। प्रारंभिक विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद वही युवक अपने साथियों के साथ दोबारा लौटा और अचानक फायरिंग कर दी।

Dholpur Firing case : धौलपुर में टॉकीज के बाहर देर रात चली गोली
Dholpur Firing Case

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़, थाना प्रभारी अमित कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

आरोपियों की पहचान, जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें – ACB Action in Didwana – 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार

थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें – ACB Action in Bharatpur: 23,400 रुपये रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *