Hanumangargh Road Accident News – हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। Hanumangargh Road Accident News – मेगा हाईवे पर बरमसर के पास श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक निजी यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7-8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रावतसर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Hanumangargh Road Accident News -हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्री मदद के लिए गुहार लगाने लगे।

सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए उन्हें तुरंत रावतसर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
हादसे के कारण मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
Hanumangargh Road Accident News Today –3 घायलों की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजय कुमार, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 3 की हालत बेहद नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया है।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- अजय बंसल (हनुमानगढ़ टाउन)
- श्याम लाल (हनुमानगढ़ टाउन)
- हरिराम (6 एमडीए, हनुमानगढ़ टाउन)
वहीं, दो अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।
गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर
गंभीर रूप से घायलों में शामिल हैं:
- धर्मेंद्र (सेक्टर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन)
- एक छोटा बच्चा (श्रीगंगानगर निवासी)
- एक अज्ञात पुरुष
इन सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें – Mumbai LPG shortage , कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
अन्य घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है, जिनमें सुमन (पत्नी अमित सोनी), महेंद्र कुमार, आदित्य (सभी श्रीगंगानगर निवासी), अरविंद (लालगढ़ जाटान) और रिचु नागपाल (हनुमानगढ़ जंक्शन) शामिल हैं।
पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच करने के साथ-साथ अज्ञात मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।
पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक
इस दुखद हादसे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए, मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक जेल से रिहा, सरकार ने NSA का मामला वापस लिया
उन्होंने लिखा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में हुए इस हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद है और ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
