India Russia Relations – दुनियाभर में बढ़ते तेल संकट और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच भारत के लिए रूस से राहत भरी खबर सामने आई है। India Russia Relations – रूस ने साफ तौर पर कहा है कि भारत को गैस, तेल और कोयले जैसी ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई लगातार जारी रखी जाएगी।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत दौरे से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि रूस भारत के साथ हुए सभी ऊर्जा समझौतों को पूरी तरह निभाएगा और भारतीय हितों को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होने देगा।
India Russia Relations – भारत-रूस के रिश्तों को बताया बेहद मजबूत
सर्गेई लावरोव ने भारत और रूस के संबंधों को खास और भरोसेमंद बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी काफी मजबूत है और ऐसी कोई परिस्थिति नहीं बन सकती, जिसमें दोनों देशों के रास्ते अलग हो जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने हमेशा भारत के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाया है और आगे भी ऊर्जा आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
India Russia Relations -भारत के हितों की रक्षा करेगा रूस
रूसी विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि रूस से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भारत के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
लावरोव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद रूस हरसंभव कोशिश करेगा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों पर कोई असर न पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस लगातार भारत को गैस, तेल और कोयले जैसे हाइड्रोकार्बन की सप्लाई करता रहेगा।
Fuel conservation – BRICS बैठक में शामिल होने भारत आएंगे लावरोव
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जल्द ही BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत आएंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात भारतीय विदेश मंत्री S. Jaishankar से होगी।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खास तौर पर मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालात और वैश्विक ऊर्जा संकट पर बातचीत अहम मानी जा रही है।
पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात
भारत दौरे के दौरान सर्गेई लावरोव प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक काफी अहम होगी, क्योंकि आने वाले समय में भारत-रूस ऊर्जा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Operation Sindoor military operation – एक साल पहले भारत ने दिया था करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर बना मिसाल
वैश्विक संकट के बीच रूस का यह बयान भारत के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया के कई देश ऊर्जा आपूर्ति की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Suvendu Adhikari oath – सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, दिलीप घोष समेत कई बड़े चेहरों को मिली जगह
