Petrol Diesel Price – राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने एक ही हफ्ते में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। Petrol Diesel Price – मंगलवार (19 मई) सुबह जारी नए रेट के बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है, जबकि डीजल भी 94 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है।
Petrol Diesel Price – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
ताजा कीमतों के अनुसार जयपुर में पेट्रोल 94 पैसे महंगा होकर 108.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका भाव 94.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले शुक्रवार (15 मई) को भी पेट्रोल के दाम में 3.25 रुपये और डीजल में 3.02 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लगातार बढ़ रही कीमतों ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Petrol Diesel Price in Rajasthan -चार साल बाद फिर बढ़ी लोगों की चिंता
करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इतनी तेज हलचल देखने को मिल रही है। इससे पहले अप्रैल 2022 में तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए थे। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये की राहत दी थी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी।
लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। खासतौर पर खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर सीधे क्रूड ऑयल के दामों पर पड़ रहा है, जिसका प्रभाव भारतीय बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है।
Petrol Diesel Rate in Rajasthan –आम आदमी का बिगड़ रहा मासिक बजट
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों के खर्च में इजाफा हो रहा है। वहीं ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से आने वाले समय में सब्जियों, फल और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं।
गैस सिलेंडर के बाद अब तेल ने बढ़ाई टेंशन
पेट्रोल-डीजल से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों ने भी लोगों को झटका दिया था। मई की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3099 रुपये तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें – Khatu Shyamji Accident News – तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? खाटूश्यामजी में कैंपर-सवारी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत
अब लगातार बढ़ते ईंधन के दामों ने आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक सभी की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में अगर कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आती है, तो पेट्रोल-डीजल के दामों में भी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें – Rajasthan Government Policy – भजनलाल सरकार, ‘नो व्हीकल डे’ और WFH पर भी ले सकती है फैसला
