Khatu Shyamji Accident News – तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? खाटूश्यामजी में कैंपर-सवारी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत

Khatu Shyamji Accident News -तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? खाटूश्यामजी में कैंपर-सवारी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत

Khatu Shyamji Accident News – राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी (Khatu Shyamji) में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Khatu Shyamji Accident News – बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी और एक तेज रफ्तार कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 23 लोग घायल हो गए, जबकि 7 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा सीकर जिले के रींगस-खाटू मार्ग (Reengus to Khatu Shyamji) पर स्थित गोल्डन वाटर पार्क के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

Khatu Shyamji Accident News -दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि रींगस से श्रद्धालुओं को लेकर खाटूधाम जा रही सवारी गाड़ी जैसे ही गोल्डन वाटर पार्क के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कैंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

Khatu Shyamji Accident News -तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? खाटूश्यामजी में कैंपर-सवारी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत
Khatu Shyamji Accident News

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायल श्रद्धालुओं को गाड़ियों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Khatu Shyamji Accident News – अस्पताल में मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल खाटूश्यामजी के उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के पीएमओ डॉ. गोगराज सिंह ने बताया कि कुल 23 घायल अस्पताल पहुंचे थे। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

Reengus to Khatu Shyamji Road Accident –7 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

डॉ. गोगराज सिंह के अनुसार, घायलों में से 7 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर और जयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि घायल श्रद्धालु राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी जा रहे थे।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रींगस-खाटू मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Government Policy – भजनलाल सरकार, ‘नो व्हीकल डे’ और WFH पर  भी ले सकती है फैसला

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan SOG Launches AI Software – फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा, राजस्थान में  SOG ने लॉन्च किया खास AI सॉफ्टवेयर

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *