Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office: भले ही 9 साल पहले ज्यादा खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन री-रिलीज में यह मूवी गर्दा उड़ा रही है। नई फिल्मों को धूल चटाते हुए इस फिल्म ने मात्र तीन दिन के अंदर धांसू कलेक्शन कर लिया है। हाइएस्ट ग्रॉसिंग री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में भी यह फिल्म शामिल हो गई है।
Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office: प्यार के महीने में फिर मचा रही धमाल!
बहुत चुनिंदा फिल्में होती हैं, जो Box Office पर ज्यादा कमाई न करने के बावजूद क्लासिक कल्ट में गिनी जाती हैं, सनम तेरी कसम भी उन्हीं में से एक है। 2016 में फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब यह फ्लॉप हो गई थी। मगर आज यह कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। आज सिनेमाघरों में इस मूवी को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि नई फिल्मों का भी बेड़ा गर्क हो गया है।
रोमांटिक ड्रामा Sanam Teri Kasam प्यार के महीने में दोबारा रिलीज हुई और इसने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर लौटी हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की फिल्म ने तीन दिन के अंदर लवयापा और बैडएस रवि कुमार से ज्यादा कारोबार किया है। तीसरे दिन सनम तेरी कसम के कारोबार में बढ़ोतरी आई है।
तीसरे दिन छाया Sanam Teri Kasam
Sanam Teri Kasam ने Re-Release के पहले दिन घरेलू Box Office पर 4 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था और दूसरे दिन बिजनेस 5 करोड़ रुपये के आसपास रहा था। अब सनम तेरी कसम को संडे का फायदा मिला और कमाई में बढ़ोतरी आई। इंडिया फोरम्स के मुताबिक, राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, सनम तेरी कसम ने ओरिजिनल रिलीज में सिर्फ 9 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

नई फिल्मों के छुड़ाए पसीने
हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम ने नई फिल्मों की हालत पस्त कर दी है। 9 साल पुरानी फिल्म के चलते लेटेस्ट मूवीज लवयापा (Loveyapa) और बैडएस रवि कुमार (Badass Ravi Kumar) का बिजनेस ठप्प हो गया है। सनम तेरी कसम के मुकाबले इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन बहुत पीछे रहा।
लवयापा | बैडएस रवि कुमार | |
पहला दिन | 1.15 करोड़ | 2.75 करोड़ |
दूसरा दिन | 1.65 करोड़ | 2 करोड़ |
तीसरा दिन | 1.65 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) | 1.40 करोड़ (शुरुआती) |
लाइफटाइम कलेक्शन | 4.45 करोड़ लगभग | 6.15 करोड़ लगभग |
सनम तेरी कसम की कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में इंदर की भूमिका में हर्षवर्धन राणे और सरू मावरा होकेन बनी थीं। फिल्म में विजय राज भी अहम भूमिका में थीं।
Read more:Mission Impossible –द फाइनल रेकनिंग टीज़र: Tom Cruise बनाम एआई! क्या यह उनका सबसे खतरनाक मिशन होगा?